मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – नेक्सन, ब्रेजा, वेन्यू, सोनेट, एक्सयूवी300

tata nexon-11
Pic Source:Sachin

मार्च 2022 में टाटा नेक्सन 14,315 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट में  लीडर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 8,683 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 64.86 फीसदी की वृद्धि है

कॉम्पैक्ट एसयूवी पिछले कुछ सालों से भारतीय ऑटोमोटिव स्पेस पर राज कर रही है और पिछले वित्त वर्ष के आखिरी महीने में भी इनका दबदबा कायम रहा है। मार्च 2022 के महीने में टॉप 10 में शामिल 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल मिलाकर 55,753 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 58,272 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट है।

मार्च 2022 में टाटा नेक्सन 14,315 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट में टॉप पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 8,683 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 64.86 फीसदी की भारी वृद्धि है। इसी तरह मारूति सुजुकी ब्रेज़ा 12,439 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 11,274 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10.33 फीसदी की वृद्धि है।

इसी तरह हुंडई वेन्यू मार्च 2022 में 9,220 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में तीसरे स्थान पर आ गई है। हालाँकि मार्च 2021 में इसकी 10,722 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 14.01 फीसदी की गिरावट है। वहीं किआ सोनेट को मार्च 2022 में 6,871 यूनिट की बिक्री के साथ चौथा स्थान मिला है, जो मार्च 2021 में बेची गई 8,498 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19.15 फीसदी की गिरावट है।Kia Sonnet Anniversary Edition

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी मार्च 2022 मार्च 2021
1. टाटा नेक्सन (64.86%) 14,315 8,683
2. मारूति सुजुकी ब्रेजा (-10.33%) 12,439 11,274
3. हुंडई वेन्यू (14.01%) 9,220 10,722
4. किआ सोनेट (-19.15%) 6,871 8,498
5. महिंद्रा एक्सयूवी300 (60%) 4,140 2,587
6. टोयोटा अर्बन क्रूजर (-2.62%) 3,079 3,162
7. निसान मैग्नाइट (-1.51%) 2,942 2,987
8. रेनो काइगर (-35%) 2,496 3,839
9. होंडा डब्ल्यूआर-वी (-74.34%) 251 978
10. फोर्ड इकोस्पोर्ट  5,487
कुल (-4%) 55,753 58,272

महिंद्रा ने पिछले महीने एक्सयूवी300 की कुल 4,140 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,587 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 60 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर की मार्च 2022 में 3,079 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के इसी महीने में बेचीं गई 3,162 यूनिट के मुकाबले 2.62 फीसदी की गिरावट है।

निसान ने मैग्नाइट की पिछले महीने कुल मिलाकर 2,942 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,987 यूनिट के मुकाबले 1.51 फीसदी की मामूली गिरावट है, तो वहीं रेनो काइगर की पिछले महीने 2,496 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 3,839 यूनिट के मुकाबले 35 फीसदी की गिरावट है।2022 Renault Kigerहालाँकि पिछले महीने होंडा डब्ल्यूआर-वी की केवल 251 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 978 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 74.34 फीसदी की गिरावट है, तो वहीं अब देश में फोर्ड इकोस्पोर्ट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। पिछले साल मार्च 2021 में इकोस्पोर्ट की कुल मिलाकर 5,487 यूनिट की बिक्री हुई थी।