
जून 2023 में टाटा नेक्सन 13,827 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है
जून 2023 के महीने में टाटा मोटर्स की नेक्सन 13,827 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 14,295 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट है। हालाँकि पिछले महीने यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी नहीं थी, क्योंकि हुंडई क्रेटा ने ताज अपने नाम किया है।
वहीं हुंडई वेन्यू कुल 11,606 यूनिट के साथ सेगमेंट में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल था। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इसकी 10,321 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो साल-दर-साल 12 प्रतिशत की वृद्धि है। टाटा पंच माइक्रो एसयूवी जून 2022 में 10,414 यूनिट के मुकाबले 6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ कुल 10,990 यूनिट के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही है।
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा कुल 10,578 यूनिट के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही है, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान इसकी 4,404 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 140 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कुल करीब 8,000 यूनिट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है। इसे ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी | जून 2023 | जून 2022 |
1. टाटा नेक्सन (-3%) | 13,827 | 14,295 |
2. हुंडई वेन्यू (12%) | 11,606 | 10,321 |
3. टाटा पंच (6%) | 10,990 | 10,414 |
4. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (140%) | 10,578 | 4,404 |
5. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 7,991 | – |
6. किआ सोनेट (4%) | 7,722 | 7,455 |
7. महिंद्रा XUV300 (7%) | 5,094 | 4,754 |
8. निसान मैग्नाइट (-23%) | 2,552 | 3,331 |
9. रेनो काईगर (-46%) | 1,844 | 3,411 |
कॉम्पैक्ट एसयूवी कूप को विशेष रूप से नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाता है और यह बलेनो के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह 5-सीटर 1.2 लीटर NA पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं किआ सोनेट 7,455 यूनिट के मुकाबले 7,722 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ सूची में छठे स्थान पर रही है।
इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिंद्रा XUV300 पिछले महीने कुल 5,094 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है, जो जून 2022 में बेचीं गई 4,754 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि है। निसान मैग्नाइट देश में आठवीं सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है।
पिछले महीने इसकी 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,331 यूनिट के मुकाबले कुल 2,552 यूनिट की बिक्री दर्ज की गईं है, जबकि रेनो काईगर 46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,411 यूनिट के मुकाबले कुल 1,844 यूनिट के साथ अंतिम स्थान पर रही है।