जून 2021 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – ब्रेजा, नेक्सन, वेन्यू, ईकोस्पोर्ट, मैग्नाइट

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जून 2021 में मारूति विटारा ब्रेजा 12,833 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही

भारत में एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है और इस सेगमेंट में देश में कारों की एक बड़ी सीरीज है। जून 2021 में देश में मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा 12,833 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी है। ब्रेजा ने सालाना आधार पर 182.5 फीसदी की वृद्धि भी देखी है, क्योंकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा केवल 4,542 यूनिट का था।

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन भी अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुई और इसने बिक्री के मामले में अपनी प्रमुख प्रतिद्वंदी किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू को पीछे कर दिया। टॉप 10 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहने वाली नेक्सन की जून 2021 में 8,033 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल 3,040 यूनिट थी। इस तरह नेक्सन ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 164 फीसदी की वृद्धि देखी है।

किआ सोनेट जून 2021 में 5,963 यूनिट के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही। चूंकि सोनेट को पिछले साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया गया था और जून 2020 में यह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थी। इसलिए इसके जून 2020 के बिक्री के आंकड़े उपलब्ध नहीं है। हालांकि सोनेट की सिबलिंग हुंडई वेन्यू 4,865 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि जून 2020 के 4,129 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 17.8 फीसदी की वृद्धि हुई है।

maruti-vitara-brezza-vs-hyundai-venue-1-

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवीजून 2021जून 2020
1. मारुति विटारा ब्रेज़ा (182.5%)12,8334,542
2. टाटा नेक्सन (164%)8,0333,040
3. किआ सोनेट5,963–
4. हुंडई वेन्यू (17.8%)4,8654,129
5. महिंद्रा एक्सयूवी300 (154.6%)4,6151,812
6. फोर्ड इकोस्पोर्ट (189.6)3,5111,212
7. निसान मैग्नाइट3,252–
8. टोयोटा अर्बन क्रूजर2,584–
9. रेनो काइगर2,035–
10. महिंद्रा थार1,065–

जून 2021 में भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक महिंद्रा एक्सयूवी300 ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 154.6 फीसदी की वृद्धि देखी है और जून 2021 में इसकी 4,615 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यानि जून 2020 में इसकी 1,812 यूनिट बेची गई थी। घरेलू निर्माता कंपनी महिंद्रा भारत में कई नई कारों पर कार्य कर रही है और संभवतः अगले दो सालों में देश में एक्सयूवी300 के नए जेनरेशन को भी पेश कर सकती है।

जून 2021 में फोर्ड इकोस्पोर्ट 3,511 यूनिट के साथ छठवें स्थान पर रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,212 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 189.6 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह जून 2021 में निसान मैग्नाइट की 3,252 यूनिट बेची गई है, हालांकि यह कार पिछले साल की इस अवधि में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थी। इसलिए इसके पिछले साल के बिक्री के आकड़े उपलब्ध नहीं हैं।nissan-magnite-3.jpgजून 2021 में टोयोटा अर्बन क्रूजर 2,584 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही, हालांकि यह कार पिछले साल की इस अवधि में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थी इसलिए इसके पिछले साल के बिक्री के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। वहीं रेनो काइगर को भी भारत में इस साल की शुरूआत में लॉन्च किया गया था और देश में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हम जून 2021 में काइगर की बिक्री की बात करें तो इसकी 2,035 यूनिट बेची गई है। चूंकि यह भी पिछले साल जून 2020 में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थी, इसलिए इसकी बिक्री के आकड़े उपलब्ध नहीं है।

जून 2021 में महिंद्रा थार को 1,065 यूनिट के साथ अंतिम स्थान मिला, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई थी। वहीं मई 2021 में इसकी 1,911 यूनिट की बिक्री हुई थी, इस तरह मासिक आधार पर इसकी बिक्री में 44 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।