जनवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – नेक्सन, वेन्यू, सोनेट, ब्रेजा, काइगर

Tata-nexon-Dark-edition.jpg

जनवरी 2022 में टाटा नेक्सन 13,816 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी है

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी की लोकप्रियता अपने चरम पर है और इन्हें खरीददारों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि भारत में अपना कारोबार कर रही लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी कारों की पेशकश करती है, जो संबंधित कंपनियों के लिए बिक्री के अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही हैं। जनवरी 2022 में भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट ने अपनी गति जारी रखी।

जनवरी 2022 में टाटा नेक्सन 13,816 यूनिट के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। इसके मुकाबले टाटा मोटर्स ने जनवरी 2021 में इसकी 8,225 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 67.9 फीसदी की वृद्धि है। हालाँकि दूसरा स्थान पाने वाली हुंडई वेन्यू की 3.4 फीसदी गिरावट के साथ 11,377 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 11,779 यूनिट का था।

वहीं हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच ने बिक्री के मामले में अपना दम दिखाया है और पिछले महीने इसकी 10,027 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि मारूति विटारा ब्रेजा जनवरी 2022 में 9,576 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जो जनवरी 2021 में बेची गई 10,623 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.8 फीसदी की गिरावट है। मारुति ब्रेज़ा के नए जनरेशन पर भी काम कर रही है जिसके अप्रैल के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है।Kia Sonnet Anniversary Edition

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. टाटा नेक्सन (67.9%) 13,816 8,225
2. हुंडई वेन्यू (-3.4%) 11,377 11,779
3. टाटा पंच 10,027
4. मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा (-9.8%) 9,576 10,623
5. किआ सोनेट (-22%) 6,904 8,859
6. महिंद्रा एक्सयूवी300 (-1.3%) 4,550 4,612
7.  निसान मैग्नाइट (26.2%) 3,827 3,031
8. रेनो काइगर 3,053
9. टोयोटा अर्बन क्रूजर (-13.8%) 2,590 3,005
10. होंडा डब्ल्यूआर-वी (-59.2%) 494 1,211

इसी तरह किआ सोनेट की पिछले महीने 22 फीसदी की गिरावट के साथ 6,904 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी 8,859 यूनिट की बिक्री हुई थी। महिंद्रा एक्सयूवी300 की जनवरी 2022 में 4,550 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 4,612 यूनिट का था। इस तरह एक्सयूवी300 की बिक्री में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है

निसान मैग्नाइट पिछले महीने 3,827 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 3,031 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 26.2 फीसदी की वृद्धि है। वहीं रेनो इंडिया ने पिछले महीने काइगर की 3,053 यूनिट की बिक्री की है, जो सूची में आठवें नंबर पर रही है।Renault-Kiger-9.jpgटोयोटा ने जनवरी 2022 में अर्बन क्रूजर की 13.8 फीसदी की गिरावट के साथ 2,590 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह इसकी 3,005 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं होंडा डब्ल्यूआर-वी की जनवरी 2022 में केवल 494 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2021 में बिक्री की संख्या 1,211 यूनिट की थी। इस तरह डब्ल्यूआर-वी की बिक्री में सालाना आधार पर 59.2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।