
फरवरी 2023 में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की कुल मिलाकर 15,787 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 9,256 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 71 फीसदी की वृद्धि है
फरवरी 2023 में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा 15,787 पहले स्थान पर रही है। बल्कि फरवरी 2023 में ब्रेज़ा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है। जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 9,256 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 71 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टाटा नेक्सन को 13,914 यूनिट के साथ सूची में दूसरा स्थान मिला है।
जबकि फरवरी 2022 में टाटा नेक्सन की 12,259 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने नेक्सन के रेड डार्क एडिशन को भी लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 12.35 लाख रूपए से शुरू होती है। वहीं कंपनी टाटा नेक्सन के फेसलिफ्ट वर्जन पर भी काम कर रही है, जिसे कई अपडेट के साथ लाया जाएगा।
वहीं टाटा पंच 11,169 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 9,592 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि है। जबकि हुंडई वेन्यू 9,997 यूनिट के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही है। वहीं फरवरी 2022 में इसकी 10,212 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 2 फीसदी की गिरावट है।
टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी | फरवरी 2023 | फरवरी 2022 |
1. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (71%) | 15,787 | 9,256 |
2. टाटा नेक्सन (14%) | 13,914 | 12,259 |
3. टाटा पंच (16%) | 11,169 | 9,592 |
4. हुंडई वेन्यू (-2%) | 9,997 | 10,212 |
5. किआ सोनेट (60%) | 9,836 | 6,154 |
6. महिंद्रा XUV300 (-16%) | 3,809 | 4,511 |
7. निसान मैग्नाइट (6%) | 2,184 | 2,059 |
8. रेनो काईगर (-20%) | 1,802 | 2,247 |
9. होंडा WR-V | 0 | 489 |
10. टोयोटा अर्बन क्रूजर | 0 | 2,387 |
वहीं किआ की सोनेट की फरवरी 2023 में कुल मिलाकर 9,836 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 6,154 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 60 फीसदी की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा XUV300 सूची में 3,809 यूनिट के साथ छटवें स्थान पर रही है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 4,511 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट है।
वहीं निसान मैग्नाइट की पिछले महीनें कुल 2,184 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 2,059 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि है। जबकि रेनो काईगर सूची में 1,802 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 2,247 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 20 फीसदी की गिरावट है।

वहीं पिछले महीनें होंडा WR-V की एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई है, जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 489 यूनिट का था। होंडा इस साल के मध्य तक भारत में एक नई एसयूवी को लाने की योजना बना रही है।