फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – नेक्सन, वेन्यू, ब्रेजा, सोनेट, काइगर

tata nexon-9

फरवरी 2022 में टाटा नेक्सन की 12,259 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 7,929 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 54.6 प्रतिशत की वृद्धि है

भारतीय कार बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी की लोकप्रियता चरम पर है और खरीददारों के एक बड़े वर्ग द्वारा इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि हर महीने इनकी बिक्री के उल्लेखनीय आंकड़े दर्ज किए जाते हैं और लगभग सभी कंपनियां इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट की पेशकश करते हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री की गति फरवरी 2022 में भी जारी रही है।

पिछले महीने टाटा नेक्सन 12,259 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी है। इसके मुकाबले फरवरी 2021 में इसकी 7,929 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 54.6 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हुंडई वेन्यू 10,212 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो फरवरी 2021 में बेची गई 11,224 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है।

पिछले साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुई टाटा पंच की फरवरी 2022 में 9,592 यूनिट की बिक्री हुई है, जो टॉप 10 की सूची में तीसरे स्थान पर रही है। वहीं मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा 9,256 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 11,585 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 20 फीसदी की गिरावट है।Kia Sonnet Anniversary Edition

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. टाटा नेक्सन (54.6%) 12,259 7,929
2. हुंडई वेन्यू (-9%) 10,212 11,224
3. टाटा पंच 9,592
4. मारुति विटारा ब्रेज़ा (-20%) 9,256 11,585
5. किआ सोनेट (-23%) 6,154 7,997
6. महिंद्रा एक्सयूवी300 (42%) 4,511 3,174
7. टोयोटा अर्बन क्रूजर (-7.8%) 2,387 2,590
8. रेनो काइगर (-26.4%) 2,247 3,053
9. निसान मैग्नाइट (-46.2%) 2,059 3,827
10. होंडा डब्ल्यूआर-वी (-1%) 489 494

इसी तरह किआ सोनेट की पिछले महीने 6,154 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 7,997 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि महिंद्रा ने पिछले महीने एक्सयूवी300 की कुल मिलाकर 4,511 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 3,174 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर की फऱवरी 2022 में कुल 2,387 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 2,590 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि रेनो ने फरवरी 2022 में काइगर की कुल 2,247 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 3,053 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 26.4 प्रतिशत की गिरावट है।Renault-Kiger-9.jpgइसी तरह फरवरी 2022 में निसान मैग्नाइट की सालाना आधार पर 46.2 फीसदी की गिरावट के साथ 2,059 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फऱवरी 2021 में यह आंकड़ा 3,827 यूनिट का था। वहीं होंडा डब्ल्यूआर-वी की फरवरी 2022 में 489 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फऱवरी 2021 में बेची गई 494 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर एक फीसदी की मामूली गिरावट है।