दिसंबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – नेक्सन, ब्रेजा, वेन्यू, सोनेट, काइगर

दिसंबर 2021 में टाटा नेक्सन 12,899 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली क़ॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी है

भारत में क़ॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी लोकप्रिय है और इस सेगमेंट में कई कारें शामिल हैं। दिसंबर 2021 में टॉप 10 में शामिल रही कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल मिलाकर 47,842 यूनिट की बिक्री हुई है, जो दिसंबर 2020 में बेची गई 44,858 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6.65 प्रतिशत की वृद्धि रही। नवंबर 2021 में भी इस सेगमेंट में कुल मिलाकर 47,188 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 1.39 प्रतिशत की वृद्धि है।

दिसंबर 2021 में टाटा नेक्सन 12,899 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली क़ॉम्पैक्ट एसयूवी बनकर उभरी है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 6,835 यूनिट के मुकाबला सालाना आधार पर 88.72 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं दिसंबर 2021 में हुंडई वेन्यू 10,360 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 12,313 यूनिट की तुलना में 15.86 प्रतिशत की गिरावट है।

सूची में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा को 9,531 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान मिला है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 12,251 यूनिट के मुकाबले 22.20 प्रतिशत की वृद्धि है। दूसरी पीढ़ी की मारुति ब्रेज़ा अप्रैल 2022 में लॉन्च होगी और इसमें अधिक आधुनिक सुविधाओं की सूची के साथ कई बदलाव होंगे। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी300 दिसंबर 2021 में 4,260 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 3,874 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.96 प्रतिशत की वृद्धि है।Maruti Vitara vs venue

टॉप 10 मॉडल दिसंबर 2021 दिसंबर 2020
1. टाटा नेक्सन (88.72%) 12,8996,835
2. हुंडई वेन्यू (-15.86%) 10,36012,313
3. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (22.20%) 9,53112,251
4. महिंद्रा एक्सयूवी300 (9.96%) 4,2603,874
5. किआ सोनेट (-39.96%) 3,5785,959
6. निसान मैग्नाइट 2,653
7. टोयोटा अर्बन क्रूजर (33.88%)2,3592,100
8. रेनो काइगर 2,117
9. होंडा डब्ल्यू-आरवी (-90.86%) 85930

किआ सोनेट की पिछले महीने 3,578 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 5,959 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39.96 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं निसान मैग्नाइट की दिसंबर 2021 में 2,653 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2021 में बेची गई 3,389 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 21.72 प्रतिशत की गिरावट है।

इसी प्रकार टोयोटा अर्बन क्रूजर की दिसंबर 2021 में कुल मिलाकर 2,359 यूनिट की बिक्री हुई है, जो दिसंबर 2020 में बेची गई 2,100 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33.88 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं दिसंबर 2021 में रेनो काइगर 2,117 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें नंबर पर रही, जो नवंबर 2021 में बेची गई 2,643 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 19.90 प्रतिशत की गिरावट है।Renault-Kiger-9.jpgसूची में होंडा डब्ल्यू-आरवी केवल 85 यूनिट की बिक्री के साथ नौंवे नंबर पर रही, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 930 यूनिट के मुकाबले 90.86 प्रतिशत की गिरावट है।