अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी – नेक्सन, ब्रेजा, पंच, वेन्यू, सोनेट, मैग्नाइट

टाटा नेक्सन ने अप्रैल 2022 में 13,471 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट का नेतृत्व किया है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,938 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 94 फीसदी की वृद्धि है

अप्रैल 2022 में टॉप 10 में शामिल रही कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल मिलाकर 61,815 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 50,284 यूनिट के मुकाबले 22.9 फीसदी की वृद्धि है। टाटा नेक्सन ने पिछले महीने 13,471 यूनिट की बिक्री के साथ इस सेगमेंट का नेतृत्व किया है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,938 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 94.16 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा पिछले महीने 11,764 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 11,220 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.85 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी अगले महीनें ब्रेज़ा के नए जेनरेशन को भी  पेश करेगी और इसे एक्सटीरियर के साथ साथ इंटीरियर में भी बदलाव मिलेगा और इसे कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।

वहीं सूची में टाटा पंच को तीसरा स्थान मिला है और कंपनी ने अप्रैल 2022 में इसकी 10,132 यूनिट की बिक्री की है। वहीं हुंडई ने पिछले महीने वेन्यू की 25.37 फीसदी की गिरावट के साथ 8,392 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 11,245 यूनिट का था। इस साल देश में वेन्यू के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लॉन्च किया जा सकता है।2020-vitara-brezza-customised-4-e1586504017476

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवीअप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. टाटा नेक्सन (94.16%)13,4716,938
2. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (4.85%)11,76411,220
3. टाटा पंच10,132–
4. हुंडई वेन्यू (-25.37%)8,39211,245
5. किआ सोनेट (-30.04%)5,4047,724
6. महिंद्रा एक्सयूवी300 (-5.67%)3,9094,144
7. टोयोटा अर्बन क्रूजर (66.62%)3,5242,115
8. रेनो काइगर (-6.50%)2,6182,800
9. निसान मैग्नाइट (-32.30%)1,9662,904
10. होंडा WR-V (-46.82%)6351,194
कुल (22.9%)61,81550,284

किआ इंडिया ने पिछले महीने सोनेट की कुल मिलाकर 5,404 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 7,724 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 30.04 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं महिंद्रा ने अप्रैल 2022 में एक्सयूवी300 की कुल मिलाकर 3,909 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 4,144 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.67 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं दूसरी ओर टोयोटा अर्बन क्रूजर की मांग में 66.62 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है और अप्रैल 2022 में इसकी 3,524 यूनिट बेची गई है, जबकि अप्रैल 2021 में इसकी केवल 2,115 यूनिट की बिक्री हुई थी। ब्रेजा के साथ-साथ अर्बन क्रूजर को भी इस साल नया जेनरेशन मिलेगा। इसे एक्सटीरियर और इंटीरियर में महत्वपूर्ण अपडेट मिलेंगे, जबकि इसे एक नए इंजन-गियरबॉक्स संयोजन के साथ भी पेश किया जा सकता है।2022 Renault Kigerवहीं रेनो काइगर को सूची में आठवां स्थान मिला है और पिछले महीने इसकी 2,618 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 2,800 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6.50 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं निसान मैग्नाइट की पिछले महीने 1,966 यूनिट बेची गई है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 2,904 यूनिट का था। वहीं होंडा WR-V सूची में अंतिम स्थान पर रही है और पिछले महीने इसकी 635 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,194 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46.82 प्रतिशत की गिरावट है।