2021 की बिक्री में टॉप 10 सीएनजी कारें – वैगनआर, एर्टिगा, औरा, डिजायर, सेलेरियो

मारुति सुजुकी वैगनआर साल 2021 में 78,122 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही है

भारत में डीजल-पेट्रोल की बढती कीमतों ने निश्चित तौर पर लोगों की जेब पर बोझ डाला है, इसलिए सीएनजी सेगमेंट की बिक्री में न केवल दिनों-दिन वृद्धि हो रही है, बल्कि टाटा मोटर्स जैसे कुछ नए निर्माताओं ने भी इस सेगमेंट में प्रवेश किया है। साल 2021 में भारत में कुल मिलाकर 2,25,196 सीएनजी कारों की बिक्री हुई है और मारुति सुजुकी और हुंडई 2021 में शीर्ष दस सीएनजी बिक्री चार्ट पर हावी रहे।

मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी की 2021 में कुल मिलाकर 78,122 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि पेट्रोल वेरिएंट की बिक्री 1,05,728 यूनिट की रही है। इस तरह वैगनआर की कुल बिक्री 1,83,850 यूनिट की रही, तो वहीं मारुति सुजुकी एर्टिगा सीएनजी की 2021 में 51,076 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि पेट्रोल वेरिएंट की बिक्री 63,332 यूनिट रही। इस तरह एर्टिगा की कुल बिक्री 1,14,408 यूनिट की रही।

इसी तरह मारुति सुजुकी ईको सीएनजी की कुल मिलाकर 25,878 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पेट्रोल की बिक्री 88,646 यूनिट की रही। इस तरह ईको की कुल बिक्री 1,14,524 यूनिट की रही है, जिसमें सीएनजी का शेयर 23 फीसदी का रहा है। वहीं हुंडई औरा की कुल मिलाकर 37,584 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सीएनजी वैरिएंट की 19,127 यूनिट और पेट्रोल की 17,187 यूनिट की बिक्री हुई है।hyundai grand i10 Nios-4

टॉप 10 मॉडल सीएनजी वेरिएंट पेट्रोल वेरिएंट कुल बिक्री
1. मारूति सुजुकी वैगनआर (42%) 78,1221,05,7281,83,850
2. मारूति सुजुकी एर्टिगा (45%) 51,07651,0761,14,408
3. मारुति सुजुकी ईको (23%)25,87888,6461,14,524
4. हुंडई औरा (51%) 19,12717,187 (1,270 डीजल)37,584
5. हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (15%) 14,32679,921 (1,268 डीजल)95,515
6. मारुति सुजुकी डिजायर (12%) 14,1961,02,0261,16,222
7. मारुति सुजुकी सेलेरियो (20%) 6,67926,17432,853
8. मारुति सुजुकी ऑल्टो (4%) 6,5291,59,7041,66,233
9. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (8%) 4,92660,55265,478
10. हुंडई सैंट्रो (17%) 4,13120,01124,142
कुल (23.73%)2,24,9907,23,2819,48,271

इसी तरह हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की कुल 95,515 यूनिट की बिक्री हुई, जिसमें सीएनजी के लिए 14,326 यूनिट और पेट्रोल के लिए 79,921 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि मारुति सुजुकी डिजायर की कुल बिक्री 1,16,222 यूनिट की रही, जिसमें सीएनजी की 14,196 यूनिट और पेट्रोल की 1,02,026 यूनिट की बिक्री हुई है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो की 2021 में कुल मिलाकर 32,853 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सीएनजी की 6,679 यूनिट और पेट्रोल की 26,174 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि मारुति सुजुकी ऑल्टो की कुल बिक्री 1,66,233 यूनिट की रही, जिसमें 6,529 यूनिट सीएनजी और 1,59,704 यूनिट पेट्रोल की बिक्री हुई थी।Suzuki Spresso_-2वहीं मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की 2021 में कुल मिलाकर 65,478 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें 4,926 यूनिट सीएनजी  और 60,552 यूनिट पेट्रोल की बिक्री हुई थी, जबकि हुंडई सैंट्रो की कुल 24,142 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सीएनजी की 4,131 यूनिट और पेट्रोल की 20,011 यूनिट की बिक्री हुई थी।