Modified mahindra thar-8

जून 2022 में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक की बिक्री में 2457 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि मारुति सुजुकी सेलेरियो 1055 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही है

जून 2022 के महीने में हुंडई मोटर इंडिया की कोना इलेक्ट्रिक ने अपनी बिक्री में सबसे ज्यादा 2457 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है। हुंडई ने जून 2022 के महीने में इस पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल मिलाकर 179 यूनिट की बिक्री की है, जबकि जून 2021 में इसकी केवल 7 यूनिट की बिक्री हुई थी। भारत में कोना इलेक्ट्रिक को अगले साल तक फेसलिफ्ट अपडेट भी मिलने वाला है।

वहीं मारुति सुजुकी सेलेरियो जून 2022 में 1055 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रही है। इस बजट हैचबैक के दूसरे जेनरेशन को 2021 के अंत में पेश किया गया था और इन दिनों यह निर्माता के लिए सफल कार बन गई है। पिछले महीने इसकी 8,683 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि जून 2021 में यह आंकड़ा केवल 752 यूनिट का था।

इसी प्रकार टोयोटा फॉर्च्यूनर की जून 2022 में 3,133 यूनिट की बिक्री बिक्री हुई है और कंपनी ने इसकी बिक्री में 471 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि जून 2021 में इसकी केवल 549 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं टाटा टिगोर की बिक्री ने हाल के महीनों में गति पकड़ी है, जो जून 2022 में भी जारी रही और कंपनी ने इसकी कुल 4,931 यूनिट की बिक्री की है।tata tiago and tigor cng-9

टॉप 10 मॉडल जून 2022 जून 2021
1. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (2457%) 179 7
2. मारुति सुजुकी सेलेरियो (1055%) 8,683 752
3. टोयोटा फॉर्च्यूनर (471%) 3,133 549
4. टाटा टिगोर (358%) 4,931 1,076
5. महिंद्रा अल्टुरस जी4 (306%) 65 16
6. महिंद्रा थार (242%) 3,640 1,065
7. मारुति सुजुकी सियाज (150%) 1,507 602
8. टोयोटा कैमरी हाइब्रिड (134%) 89 38
9. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (129%) 6,795 2,973
10. होंडा अमेज (125%) 3,350 1,487

इसके मुकाबले जून 2021 में टिगोर की 1,076 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 358 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी प्रकार जून 2022 में महिंद्रा अल्टूरस G4 की कुल मिलाकर 65 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेची गई 16 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 306 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं महिंद्रा थार लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर एसयूवी की जून 2022 में 3,640 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेची गई 1,065 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 242 प्रतिशत की वृद्धि है। मारुति सुजुकी सियाज इन दिनों भारतीय बाजार में कठिन समय का सामना कर रही है, लेकिन जून 2022 में यह 1,507 यूनिट की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 150 फीसदी की वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रही है।Toyota Innova Crysta-2इसके मुकाबले जून 2021 में सियाज की केवल 602 यूनिट की बिक्री हुई थी। टोयोटा कैमरी हाइब्रिड को भारत में इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट मिला था और जून 2021 के 38 यूनिट के मुकाबले 134 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इसकी 89 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और होंडा अमेज़ क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रही हैं।