इन 10 कारों को खरीदने के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार – हाइक्रॉस से लेकर थार तक

toyota innova hycross-26
Pic Source: Sohail Inamdar

मौजूदा समय में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को खरीदने के लिए आपको 18 महीने तक का इंतजार करना होगा, इसके चलते हाल ही में कंपनी ने हाइक्रॉस के टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए बुकिंग रोक दी है

देश में नई कारों के लॉन्च के साथ उनको खरीदने वाले लोगों का भी सैलाब उमड़ पड़ता है। लोग अपनी मनपसंद कार खरीदने के लिए लंबे समय तक इंतजार करते हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं। आपको बताएंगे कि देश में इस माह किन कारों पर कितना वेटिंग पीरियड है। लिस्ट में Hycross से Thar तक कुल 10 कारों को शामिल किया गया है।

अप्रैल 2023 में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की इनोवा हाइक्रॉस के लिए डेढ़ साल तक का वेटिंग पीरियड है। उच्च मांग के कारण हाल ही में टोयोटा ने इसके टॉप-स्पेक ट्रिम्स के लिए बुकिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं अन्य वेरिएंट के लिए आपको 12 महीने तक लम्बा इंतज़ार करना पद सकता है।

वहीं महिंद्रा थार के इच्छुक ग्राहकों को इसके कुछ वेरिएंट खरीदने के लिए 17 महीने तक इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी ओर 2024 की शुरुआत में बिक्री पर जाने से पहले थार के 5-डोर वेरिएंट के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और कई जानकारी सामने आई है।

2023-mahindra-thar-rearwheel-drive-2wd-4

मॉडल वेटिंग पीरियड 
टोयोटा हाइक्रॉस 18 महीने तक
महिंद्रा थार   17 महीने तक
टोयोटा हाइराइडर 15 महीने तक
महिंद्रा स्कार्पियो 15 महीने तक
महिंद्रा XUV700 11 महीने तक
किआ कैरेंस 11 महीने तक
मारुति ब्रेज़ा 10 महीने तक
किआ सोनेट 9 महीने तक
हुंडई क्रेटा 8 महीने तक
मारुति ग्रैंड विटारा 6 महीने तक

वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एंट्री-लेवल ई माइल्ड हाइब्रिड एमटी ट्रिम के लिए बारह से पंद्रह महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके S और G माइल्ड हाइब्रिड एमटी वेरिएंट में वेटिंग पीरियड आठ से दस महीने के बीच है। इसके सीएनजी वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि तीन से चार महीने है, जबकि एटी माइल्ड हाइब्रिड संस्करण बारह महीने तक के वेटिंग पीरियड पर है।

बेस एस हाइब्रिड के लिए आपको दस से बारह महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके G वैरिएंट के लिए आठ से दस महीने के बीच और V वेरिएंट के लिए आठ महीने तक का वेटिंग पीरियड है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो के लिए चुने गए वेरिएंट के आधार पर 15 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं किआ कैरेंस और महिंद्रा एक्सयूवी700 में यह 15 महीने तक है।

maruti grand vitara-17
Pic Source: Aniket Gawas

मारुति सुजुकी ब्रेजा की प्रतीक्षा अवधि 10 महीने तक है, जबकि किआ सोनेट के चुनिंदा वेरिएंट के लिए 9 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। अप्रैल 2023 में हुंडई क्रेटा के चुनिंदा वेरिएंट के लिए 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड है, जबकि ग्रैंड विटारा के लिए 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।