अक्टूबर 2021 में निर्यात होने वाली टॉप 10 कारें – डिजायर, बलेनो, स्विफ्ट, सेल्टोस, जिम्नी

Maruti jimny

अक्टूबर 2021 में मारूति सुजुकी डिजायर 5,636 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार बनकर उभरी है

सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति के बीच भले ही घरेलू बाजार में कारों की बिक्री में कमी आई हो, लेकिन निर्यात के लिए पिछला महीना ठीक ठाक रहा। पिछले महीने यानि अक्टूबर 2021 में कुल मिलाकर 39,666 यूनिट कारों को विदेशी बाजारों में भेजा गया है। इसके मुकाबले अक्टूबर 2020 में 33,616 यूनिट कारों का निर्यात किया गया था। इस तरह निर्यात के आकड़ों में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पिछले महीने मारूति सुजुकी डिजायर 5,636 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार बनकर उभरी है, जो कि अक्टूबर 2020 में 872 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 546.33 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह मारूति सुजुकी बलेनो 5,016 यूनिट के साथ दूसरी सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार रही, जो कि अक्टूबर 2020 के 2,780 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 80.43 फीसदी की वृद्धि है।

मारूति सुजुकी स्विफ्ट 3,977 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही, जो कि पिछले साल के इसी महीने में भेजी गई 1,162 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 242.25 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि किआ सेल्टोस को 3,027 यूनिट के साथ चौथा स्थान मिला है, जो कि अक्टूबर 2020 के 3,725 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 18.74 फीसदी की गिरावट है।

अक्टूबर 2021 में निर्यात होने वाली टॉप 10 कारें अक्टूबर 2021 अक्टूबर 2020
1. मारुति डिजायर (546.3%) 5,636 872
2. मारुति बलेनो  (80.4%) 5,016 2,780
3. मारुति स्विफ्ट  (242.2%) 3,977 1,162
4. किआ सेल्टोस (-18.7%) 3,027 3,725
5. निसान सनी 2,356
6. हुंडई वेर्ना (-56.4%) 1,797 4,129
7. मारुति जिम्नी 1,762
8. हुंडई क्रेटा (-42.7%) 1,662 2,902
9. होंडा सिटी (5037%) 1,541 30
10. विटारा ब्रेज़ा (479.7%) 1,287 222

सूची में निसान सनी को 2,356 यूनिट के निर्यात के साथ पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ है। हालांकि अक्टूबर 2020 में इसकी एक भी यूनिट का निर्यात नहीं हुआ था। वहीं हुडई वेर्ना ने अपने निर्यात के आकड़ों में भारी गिरावट देखी है। दरअसल अक्टूबर 2021 में इसकी 1,797 यूनिट का निर्यात किया गया है, जो कि अक्टूबर 2020 में निर्यात किये गए 4,129 यूनिट के मुकाबले 56.48 प्रतिशत की गिरावट है।

मारूति सुजुकी जिम्नी की भी पिछले महीने 1,762 यूनिट का निर्यात किया गया है। वहीं हुंडई क्रेटा को 1,662 यूनिट के साथ सूची में आठवां स्थान मिला है। हालांकि अक्टूबर 2020 में क्रेटा की 2,902 यूनिट भेजी गई थी, जो कि सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की गिरावट है।वहीं होंडा सिटी ने पिछले महीने अपने निर्यात में लंबी छलांग लगाई है और सालाना आधार पर 5037 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इसकी 1,541 यूनिट निर्यात की गई है, जबकि अक्टूबर 2020 में इसकी केवल 30 यूनिट का निर्यात किया गया था। वहीं मारूति विटारा ब्रेज़ा की भी पिछले महीने 1,287 यूनिट का निर्यात किया गया है, जो कि अक्टूबर 2020 के 222 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 479 प्रतिशत की वृद्धि है।