
2020 के अंत के साथ लगभग हम पिछले एक दशक में भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले शीर्ष दस वाहनों पर एक नज़र डालते हैं
पिछले 10 सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बहुत कुछ खास हुआ है। बहुत सारे निर्माताओं ने हमारे देश में अपनी कारें पेश करने का कार्य किया है, जबकि कई निर्माताओं ने यहाँ अपना संचालन बंद कर दिया है। भारत में इस दौरान कई ऐसी कारें हैं, जो उद्योग में सफल मॉडल बनकर उभरे हैं। हम इस लेख में आपको इन्हीं कारों के बारे में बताने जा रहे हैः
1. रेनो डस्टर (Renault Duster)
रेनो डस्टर को 2012 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था, जो कि Dacia डस्टर का एक नया वर्जन है। मोनोकोक एसयूवी होने के बावजूद, इसमें बहुत सी ऑफ-रोड क्षमता थी (विशेषकर बंद किए गए AWD वेरिएंट पर)। इंटरनेशनल स्पेक के विपरीत, भारतीय डस्टर अभी भी अपनी पहली पीढ़ी में है और यह अब थोड़ा पुरानी लगती है।
2. फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport)

2012 ऑटो एक्सपो में पहली बार फोर्ड इकोस्पोर्ट का अनावरण किया गया था, और जून 2013 में, वाहन भारत में बिक्री के लिए लॉन्च किया गया। यह हमारे बाजार में बिक्री पर सबसे पुरानी सब-4-मीटर एसयूवी है, और अभी भी इसकी पहली पीढ़ी में है। हाल ही में नए जेनरेशन इकोस्पोर्ट की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है, जिससे हम उम्मीद करते हैं कि यह कार महिंद्रा XUV300 के साथ अपने प्लेटफॉर्म और इंजन को साझा करेगी। इस कार को साल 2021 की शुरुआत में पेश किय़ा जाएगा।
3. हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)
पहली पीढ़ी की हुंडई क्रेटा भारत में जुलाई 2015 में बिक्री के लिए लाई थी, और तब से इसकी बिक्री हमारे बाजार में मजबूत है। पिछले साल कंपनी ने किआ सेल्टोस के मुकाबले मार्च में इस कार के दूसरे जेनरेशन को लॉन्च किय़ा और अब यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
4. रेनो क्विड (Renault Kwid)

सितंबर 2015 में, Renault ने भारत में Kwid को लॉन्च किया था और यह क्रॉसओवर हैचबैक सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला वाहन था, जिसे निसान और रेनो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया था। Kwid ने बाजार के किफायती कारों के लिए Renault को लोकप्रिय करने में मदद की, और 2019 के फेसलिफ्ट ने चीजों को ताज़ा रखने में मदद की।
5. मारुति बलेनो (Maruti Baleno)
चौथी पीढ़ी की सुजुकी बलेनो हैचबैक ने अक्टूबर 2015 में मारुति बलेनो के रूप में भारतीय बाजार में प्रवेश किया। उस वक्त भारत में प्रीमियम हैचबैक का बाजार उभर रहा था और इसके साथ मारुति ने खरीदारों के बीच इस सेगमेंट की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद की। इस हैचबैक का एक परफार्मेंस एडिशन (बलेनो आरएस) भारत में मार्च 2017 में लॉन्च किया गया था, लेकिन जनवरी 2020 में खराब बिक्री के कारण बंद कर दिया गया था।
6. मारुति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza)

2012 के ऑटो एक्सपो के दौरान, मारुति सुजुकी ने एक्सए अल्फा कॉन्सेप्ट कार का प्रदर्शन किया था। इस अवधारणा में कई बदलाव किए गए और इससे विटारा ब्रेजा का जन्म हुआ। भारत में मार्च 2016 में इसकी बिक्री शुरू हुई और यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी हो गई। फरवरी 2020 में, इसे एक नया रूप मिला, और इसके डीजल इंजन को पेट्रोल से बदल दिया गया। मारुति सुजुकी ब्रेज़ा के लिए एक नई पीढ़ी के मॉडल पर काम कर रही है, जिसके 2022 में शोरूम हिट होने की उम्मीद है।
7. जीप कम्पास (Jeep Compass)
अमेरिकी यूवी निर्माता जीप ने जुलाई 2017 में कम्पास एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। इस कार को प्रीमियम एसयूवी के रूप में तैनात किया गया था, और कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए एफसीए के पुणे संयंत्र में स्थानीय रूप से असेंम्बल किया जा रहा है। कंपास शुरू में बेहद लोकप्रिय था, लेकिन तब से कोई महत्वपूर्ण अपडेट नहीं होने के कारण, इसकी बिक्री घटने लगी।
8. टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

सितंबर 2017 में लॉन्च की गई नेक्सन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, टाटा मोटर्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण वाहनों में से एक है। अगस्त 2018 में, ग्लोबल एनसीएपी क्रैश ने वाहन का परीक्षण किया और इसे एक सम्मानजनक 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग दी घई। तब टाटा मोटर्स ने नेक्सन को अपडेट किया, और यह दिसंबर 2018 में 5-स्टार जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग प्राप्त करने में कामयाब रहा। ऐसा करने वाली भारत की पहली निर्मित कार भी बन गई। फरवरी 2020 में इसे फेसलिफ्ट अवतार दिया गया है, जिसके कारण इसकी स्टाइल और अधिक आक्रामक हो गई है।
9. टाटा हैरियर (Tata Harrier)
टाटा हैरियर को पहली बार 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान H5X अवधारणा के रूप में प्रदर्शित किया गया था, और इसने जनवरी 2019 में बाजार में धूम मचाई। यह Tata का पहला वाहन था जो ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर आधारित था, जो कि लैंड रोवर के D8 प्लेटफार्म से लिया गया है। इसका 7-सीटर एडिशन भी जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है, जिसे ग्रेविटास का नाम दिया गया है।
10. किआ सेल्टोस (Kia Seltos)

जुलाई 2019 में, किआ मोटर्स ने सेल्टोस के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया। यह एसयूवी उस समय अपने सेगमेंट में सबसे खूबसूरत और फीचर-लोडेड वाहनों में से एक थी, जिसने इसे खरीदारों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल करने में मदद की। लॉन्च के बाद यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई। हालांकि दूसरी पीढ़ी की क्रेटा के आगमन के बाद यह अपने सेगमेंट में दूसरे नम्बर पर खिसक गई।