अक्टूबर 2025 की टॉप 10 कारें: Tata Nexon फिर बनी भारतीयों की पहली पसंद

अक्टूबर 2025 में टॉप 10 कारों की सूची में Tata Nexon 22,083 यूनिट के साथ पहले स्थान पर रही है, जो सालाना आधार पर 50 फीसदी की वृद्धि है

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अक्टूबर 2025 का महीना कई कंपनियों के लिए बेहद सफल साबित हुआ। इस महीने टॉप 10 कारों की सूची में पहले दो स्थान पर कॉम्पैक्ट एसयूवी और सेडान रही है। बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, टाटा नेक्सन और मारुति सुजुकी डिज़ायर ने बाज़ार में दबदबा बनाए रखा है।

पिछले महीने टाटा नेक्सॉन की कुल मिलाकर 22,083 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2024 में बिकी 14,759 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 50 फीसदी की वृद्धि है। इसके डिज़ाइन, सेफ्टी फीचर्स और इलेक्ट्रिक वेरिएंट की लोकप्रियता ने बिक्री में बड़ा योगदान दिया है। वहीं मारुति सुजुकी की Dzire सेडान सूची में 20,791 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है।वहीं अक्टूबर 2024 में इसकी 12,698 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि है।

एमपीवी सेगमेंट की बादशाह मारुति सुजुकी अर्टिगा ने स्थिर प्रदर्शन किया है और इसकी कुल 20,087 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है। फैमिली कार के तौर पर इसकी उपयोगिता और सीएनजी विकल्प ने बिक्री बनाए रखी है। वहीं सूची में मारुति वैगन आर को 18,970 यूनिट के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 13,922 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 36 फीसदी की वृद्धि है। मारुति की हैचबैक वैगन आर अभी भी छोटे परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है।

Maruti Dzire (1)

Top 10 ModelOct 2025 SalesOct 2024 Sales
1. Tata Nexon (50%)22,08314,759
2. Maruti Dzire (64%)20,79112,698
3. Maruti Ertiga (7%)20,08718,785
4. Maruti Wagon R (36%)18,97013,922
5. Hyundai Creta (5%)18,38117,497
6. Mahindra Scorpio (14%)17,81015,677
7. Maruti Fronx (4%)17,00316,419
8. Maruti Baleno (5%)16,87316,082
9. Tata Punch (7%)16,81015,740
10. Maruti Swift (-11%)15,54217,539

वहीं मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की भरोसेमंद कार क्रेटा ने अपनी लोकप्रियता को बरकार रखा और इसकी कुल मिलाकर 18,381 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 17,497 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी 2027 तक इसका नया जनरेशन मॉडल भी लॉन्च करेगी।

वहीं महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक और स्कार्पियो एन की कुल 17,810 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अक्टूबर 2024 में बेची गई 15,677 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि है। मारुति सुजुकी Fronx को सूची में 17,003 यूनिट के साथ सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं अक्टूबर 2024 में इसकी कुल 16,419 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 4 फीसदी की वृद्धि है। सूची में मारुति बलेनो 16,873 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है।

Scorpio N

माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की अग्रणी पंच की मांग ग्रामीण और शहरी दोनों बाज़ारों में बनी हुई है और पिछले महीने इसकी 16,810 यूनिट की ब्रिकी हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 15,740 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है। टाटा मोटर्स आने वाले महीनों में इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च करेगी। टॉप 10 सूची में आखिरी स्थान मारुति सुजुकी स्विफ्ट को मिला, जिसकी कुल 15,542 यूनिट बिकी हैं।