![tata punch-42 tata punch-42](https://gaadiwale.com/wp-content/uploads/2023/04/tata-punch-42-1068x639.jpg)
सितंबर 2023 में मारुति बलेनो 18,417 यूनिट के साथ टॉप 10 कारों की सूची में पहले स्थान पर रही है
सितंबर 2023 में टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी की 6 कारें, टाटा की 2 कारें और हुंडई की 2 कारें शामिल रही हैं। सूची में पहला स्थान मारुति सुजुकी बलेनो को 18,417 यूनिट के साथ मिला है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 19,369 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 फीसदी की गिरावट है। वहीं सूची में दूसरा स्थान मारुति वैगनआर को मिला है।
पिछले महीनें मारुति सुजुकी वैगनआर की कुल मिलाकर 16,250 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 20,078 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट है। सूची में अगला स्थान टाटा नेक्सन को 15,325 यूनिट के साथ मिला है, जो सितंबर 2022 में बेचीं गई 14,518 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि है। साथ ही यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है।
हाल ही टाटा नेक्सन को अपडेट मिला है और इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं, साथ ही फीचर्स सूची को भी अपडेट किया गया है। उम्मीद है की आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में इज़ाफ़ा होगा। वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा को 15,001 यूनिट के साथ सूची में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 15,445 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट हुई है।
![maruti baleno_](https://gaadiwale.com/wp-content/uploads/2022/11/maruti-baleno_-1036x720.jpg)
टॉप 10 कारें | सितंबर 2023 | सितंबर 2022 |
1. मारुति सुजुकी बलेनो (-5%) | 18,417 | 19,369 |
2. मारुति वैगनआर (-19%) | 16,250 | 20,078 |
3. टाटा नेक्सन (6%) | 15,325 | 14,518 |
4. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (-3%) | 15,001 | 15,445 |
5. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (23%) | 14,703 | 11,988 |
6. मारुति सुजुकी डिजायर (45%) | 13,880 | 9,601 |
7. मारुति सुजुकी एर्टिगा (45%) | 13,528 | 9,299 |
8. टाटा पंच (6%) | 13,036 | 12,251 |
9. हुंडई क्रेटा (-1%) | 12,717 | 12,866 |
10. हुंडई वेन्यू (11%) | 12,204 | 11,033 |
सितंबर 2023 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट कुल मिलाकर 14,703 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पाँचवे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 11,988 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23 फीसदी की वृद्धि है। मारुति सुजुकी डिजायर को 13,880 यूनिट के साथ सूची में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 9,601 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 45 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टाटा की पंच माइक्रो एसयूवी को सूची में 13,036 यूनिट के साथ आठवां स्थान प्राप्त हुआ है, जो सितंबर 2022 में बेचीं गई 12,251 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि है।
वहीं अंतिम 2 स्थान पर हुंडई की कारें रही हैं। पिछले महीनें हुंडई क्रेटा की कुल मिलाकर 12,717 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 12,866 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट है। क्रेटा को अगले साल की शुरुआत में अपडेट मिलेगा। वहीं हुंडई वेन्यू की 12,204 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सितंबर 2022 में बेचीं गई 11,033 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11 फीसदी की वृद्धि है। नई जनरेशन वेन्यू को 2025 में लॉन्च किया जाना है।