सितंबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 कारें – ऑल्टो, सेल्टोस, नेक्सन, क्रेटा, वेन्यू, अल्ट्रोज

सितंबर 2021 में मारुति सुजुकी ऑल्टो 12,143 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है

वैश्विक सेमीकंडकर की आपूर्ति में कमी के कारण पिछले महीने न केवल कारों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, बल्कि कारों की बिक्री में भी कमी आई है, जिसके कारण सितंबर 2021 के महीने में कारों की बिक्री में लगभग 37 प्रतिशत की गिरावट हुई है। यहाँ तक की देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने भी अपनी बिक्री में 57.3 प्रतिशत की भारी गिरावट का सामना किया है।

सितंबर 2021 में मारूति सुजुकी ऑल्टो 12,143 यूनिट की बिक्री के साथ न केवल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, बल्कि यह मारूति सुजुकी की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हालांकि इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 33.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है, क्योंकि सितंबर 2020 में यह आंकड़ा 18,246 यूनिट का था।

हालांकि ऑल्टो की बिक्री में जहाँ गिरावट दर्ज की गई है, वहीं मारूति सुजुकी एर्टिगा सिंतबर 2021 में 11,308 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। इसके मुकाबले एर्टिगा की सितंबर 2020 में 9,982 यूनिट बेची गई थी, जो कि सालाना आधार पर 13.2 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है।kia Seltos Xline

टॉप 10 मॉडलसितंबर 2021सितंबर 2020
1. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-33.4%)12,14318,246
2. मारुति सुजुकी एर्टिगा (13.2%)11,3089,982
3. किआ सेल्टोस (5.5%)9,5839,079
4. टाटा नेक्सॉन (53.3%)9,2116,007
5. हुंडई क्रेटा (-33.5%)8,19312,325
6. मारुति बलेनो (-58.4%)8,07719,433
7. हुंडई वेन्यू (-6.4%)7,9248,469
8. मारुति सुजुकी ईको (-30%)7,84411,220
9. मारुति सुजुकी वैगनआर (-56.5%)7,63217,581
10. टाटा अल्ट्रोज़ (-3%)5,7725,952

वहीं किआ सेल्टोस मिडसाइज एसयूवी की सितंबर 2021 में 9,583 यूनिट की बिक्री हुई है। सेल्टोस ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 5.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि सितंबर 2020 में यह आंकड़ा 9,079 यूनिट का था। वहीं टाटा मोटर्स ने सितंबर 2021 में नेक्सन की 9,211 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सितंबर 2020 में बेची गई 6,007 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार 53.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। वहीं हुंडई क्रेटा 8,193 यूनिट की बिक्री के साथ देश की पांचवीं सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। हालांकि सितंबर 2020 में बेची गई 12,325 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर लगभग 33 फीसदी की गिरावट है।

यह पिछले एक साल में पहला मौका है, जबकि क्रेटा की बिक्री सेल्टोस से कम रही। सितंबर 2021 में मारुति बलेनो की 58.4 फीसदी की गिरावट के साथ 8,077 यूनिट की बिक्री हुई, क्योंकि पिछले साल की इसी अवधि में यह इसकी 19,433 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं हुंडई वेन्यू की पिछले महीने 7,924 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सितंबर 2020 में बेची गई 8,469 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6.4 फीसदी की गिरावट है।Hyundai Creta_-9मारुति सुजुकी ईको की 30 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले महीने 7,844 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि सिंतबर 2020 में इसकी 11,220 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं मारुति सुजुकी वैगनआर की 56.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,632 यूनिट बेची गई है, जो कि सिंतबर 2020 में 17,581 यूनिट थी। सितंबर 2021 में टाटा अल्ट्रोज़ की 5,772 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 5,952 यूनिट के मुकाबले 3 फीसदी की गिरावट है।