अक्टूबर 2021 की बिक्री में टॉप 10 कारें – ऑल्टो, वेन्यू, सेल्टोस, पंच, स्विफ्ट, नेक्सन

tata punch-30

अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी ऑल्टो 17,389 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हर बार की तरह अक्टूबर 2021 में बेची गई टॉप 10 कारों की सूची का नेतृत्व किया है और इसमें इसकी 6 कारें शामिल रही। इसके अलावा सूची में एक कार हुंडई की, एक कार किआ की और दो कारें टाटा मोटर्स की शामिल रही है। टॉप 10 की सूची में सबसे नया सदस्य टाटा पंच रही, जिसे देश में 18 अक्टूबर 2021 को ही लॉन्च किया गया था।

अक्टूबर 2021 में मारुति सुजुकी ऑल्टो 17,389 यूनिट की बिक्री के साथ भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाला बनकर उभरी है। हालांकि अक्टूबर 2020 में यह आंकड़ा 17,850 यूनिट का था, जो कि मात्र 2.5 फीसदी की गिरावट है। सूची में दूसरा स्थान मारूति सुजुकी बलेनो को 15,573 यूनिट की बिक्री के साथ मिला, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 21,971 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29 फीसदी की गिरावट है।

वहीं मारूति सुजुकी एर्टिगा ने पिछले महीने 12,923 यूनिट की बिक्री के साथ अपने दम दिखाया है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 7,748 यूनिट के मुकाबले 66.7 प्रतिशत की वृद्धि है। हालांकि मारूति सुजुकी वैगनआर की पिछले महीने 12,335 यूनिट बेची गई है, जो कि अक्टूबर में बेची गई 18,703 यूनिट के मुकाबले 34 फीसदी की गिरावट है।Maruti ertiga_-3

टॉप 10 मॉडल अक्टूबर 2021 अक्टूबर 2020
1. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-2.5%) 17,389 17,850
2. मारुति बलेनो (-29%) 15,573 21,971
3. मारुति सुजुकी एर्टिगा (66.7%) 12,923 7,748
4. मारुति वैगनआर (-34%) 12,335 18,703
5. हुंडई वेन्यू (19.5%) 10,554 8,828
6. किआ सेल्टोस (17.8%) 10,488 8,900
7. मारुति ईको (-22.4%) 10,320 13,309
8. टाटा नेक्सॉन (46.5%) 10,096 6,888
9. मारुति स्विफ्ट (-62.6%) 9,180 24,589
10. टाटा पंच  8,453

अक्टूबर 2021 में हुंडई वेन्यू की 19.5 फीसदी की वृद्धि के साथ 10,554 यूनिट की बिक्री की गई है, जबकि अक्टूबर 2020 में यह आंकड़ा 8,828 यूनिट का था। सूची में किआ सेल्टोस 17.8 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 10,488 यूनिट की बिक्री के साथ अपने स्थान बनाने में कामयाब रही, जबकि अक्टूबर 2020 में इसकी 8,900 यूनिट की बिक्री हुई थी।

अक्टूबर 2021 में मारूति सुजुकी ईको को 10,320 यूनिट की बिक्री के साथ सांतवां स्थान मिला है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 13,309 यूनिट के मुकाबले 22.4 फीसदी की गिरावट है। वहीं टाटा नेक्सन की अक्टूबर 2021 में 10,096 यूनिट बेची गई है, जो कि अक्टूबर 2020 में बेची गई 6,888 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46.5 फीसदी की वृद्धि है।Tata-nexon-Dark-edition.jpgवहीं मारूति सुजुकी स्विफ्ट ने पिछले महीने सबसे ज्यादा 62.6 फीसदी की गिरावट देखी है और इसकी 9,180 यूनिट बेची गई है, जबकि अक्टूबर 2020 में यह आंकड़ा 24,589 यूनिट का था। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच माइक्रो एसयूवी भी टॉप 10 की सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही और इसकी 8,453 यूनिट बेची गई है, जो कि किसी भी नई कार के लिए एक शानदार आंकड़ा है।