जून 2022 की बिक्री में टॉप 10 कारें – वैगनआर, नेक्सन, क्रेटा, बलेनो, पंच, वेन्यू

2022 hyundai venue-2

जून 2022 में मारुति वैगनआर 19,190 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो जून 2021 में बेची गई 19,447 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट है

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय हैचबैक वैगनआर ने जून 2022 के महीने में एक बार फिर से बिक्री के मामले में अपना दबदबा बरक़रार रखा है। जून 2022 में मारुति सुजुकी वैगनआर 19,190 यूनिट के साथ भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो जून 2021 में बेची गई 19,447 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट पिछले महीने 16,213 यूनिट के साथ देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो जून 2021 की इसी अवधि में बेची गई 17,727 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है। वहीं बलेनो की पिछले महीने 16,103 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेची गई 14,701 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि है।

बता दें कि हाल ही में बलेनो को नया अपडेट मिला है और इसकी निर्माण गुणवत्ता में सुधार के साथ साथ इसे कई नए सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसे एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव के साथ कई नए फीचर्स के साथ भी लैस किया गया है। वहीं टाटा नेक्सन जून 2022 में 14,295 यूनिट के साथ सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रही है, जो कि जून 2021 में बेची गई 8,033 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 78 प्रतिशत की भारी वृद्धि है।

maruti baleno facelift-16

टाप 10 कारें   जून 2022 जून 2021
1. मारुति सुजुकी वैगनआर (-1%) 19,190 19,447
2. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (-9%) 16,213 17,727
3. मारुति सुजुकी बलेनो (10%) 16,103 14,701
4. टाटा नेक्सन (78%) 14,295 8,033
5. हुंडई क्रेटा (39%) 13,790 9,941
6. मारुति सुजुकी ऑल्टो (10%) 13,790 12,513
7. मारुति सुजुकी डिजायर 12,597 12,639
8. मारुति सुजुकी एर्टिगा (5%) 10,423 9,920
9. टाटा पंच 10,414
10. हुंडई वेन्यू (112%) 10,321 4,865

इस बिक्री के साथ टाटा नेक्सन की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है और यह टाटा मोटर्स की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं हुंडई क्रेटा की जून 2021 में कुल मिलाकर 9,941 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो जून 2022 में बढ़कर 13,790 यूनिट हो गई है। इस तरह इस एसयूवी की बिक्री में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज हुई है।

इसी प्रकार मारुति सुजुकी ऑल्टो की जून 2021 में 12,513 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो जून 2022 में 10 प्रतिशत बढ़कर 13,790 यूनिट हो गई है। वहीं मारुति सुजुकी डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान की जून 2022 में 14,295 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जून 2021 इसकी 12,639 यूनिट की बिक्री हुई  थी। वहीं मारुति सुजुकी एर्टिगा की बिक्री 5 प्रतिशत बढ़कर 10,423 यूनिट हो गई, जो जून 2021 में 9,920 यूनिट थी।

tata punch-34

पिछले साल फेस्टिव सीजन में पेश हुई टाटा पंच एक बार फिर से टाप 10 की सूची में शामिल रही है और जून 2022 में इसकी 10,414 यूनिट की बिक्री हुई है, वहीं हुंडई ने पिछले महीने वेन्यू की कुल मिलाकर 10,321 यूनिट की बिक्री की है, जो जून 2021 में बेची गई 4,865 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 112 प्रतिशत की वृद्धि है। हाल ही में वेन्यू के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में पेश किया गया है।