जुलाई 2022 की बिक्री में टॉप 10 कारें – वैगनआर, बलेनो, नेक्सन, क्रेटा, वेन्यू, पंच

2022-Hyundai-Venue-facelift-vs-Hyundai-Creta-front-angle

जुलाई 2022 में मारुति सुजुकी वैगनआर 22,588 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो जुलाई 2021 में बेची गई 22,836 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट है

जुलाई 2022 के महीने में मारुति सुजुकी की वैगनआर सूची में शीर्ष पर बनी रही और कंपनी ने इसकी 22,588 यूनिट की बिक्री की है, जबकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 22,836 यूनिट का था। जो सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि है। वैगनआर ने हाल के दिनों में ऑल्टो को भारत में सबसे पसंदीदा एंट्री-लेवल मारुति सुजुकी कार के रूप में बदल दिया है।

हालांकि ऑल्टो इस महीने नए-जेन मॉडल के साथ मजबूत वापसी करने के लिए तैयार है। जुलाई 2022 में बलेनो 17,960 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है। वहीं पिछले साल की इसी अवधि में इसकी 14,729 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं मारुति स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक 17,539 यूनिट की संचयी बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जबकि जुलाई 2021 में इसकी 18,434 यूनिट की बिक्री हुई थी।

इस फाइव-सीटर हैचबैक की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं टाटा नेक्सॉन चौथे स्थान पर रही है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की पिछले महीने 14,214 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि बारह महीने पहले इसी अवधि के इसकी 10,287 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो 38 फीसदी की सालाना वृद्धि है। इसने टाटा को जुलाई में भी अब तक का उच्चतम मासिक बिक्री हासिल करने में मदद की है।

maruti baleno facelift-16

टॉप 10 कारें  जुलाई 2022  जुलाई 2021
1. मारुति सुजुकी वैगनआर (-1%) 22,588 22,836
2. मारुति सुजुकी बलेनो (22%) 17,960 14,729
3. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (-5%) 17,539 18,434
4. टाटा नेक्सॉन  (38%) 14,214 10,287
5. मारुति सुजुकी डिजायर (31%) 13,747 10,470
6. मारुति सुजुकी ईको (30%) 13,048 10,057
7. हुंडई क्रेटा (-3%) 12,625 13,000
8. हुंडई वेन्यू (47%) 12,000 8,185
9. मारुति सुजुकी S-Presso (65%) 11,268 6,818
10. टाटा पंच 11,007    –

मारुति सुजुकी डिजायर पिछले महीने भारत में पांचवीं सबसे अधिक बिकने वाली यात्री कार थी। जुलाई 2022 में डिजायर की 13,747 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल की सामान अवधि में बेचीं गई 10,470 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं पिछले महीनें मारुति सुजुकी ईको की कुल 13,048 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के 10,057 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि है।

हुंडई क्रेटा मिडसाइज़ एसयूवी की पिछले महीने 12,625 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2021 में यहाँ आंकड़ा 13,000 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट है। 2023 की शुरुआत में हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के लॉन्च होने की संभावना है। वहीं जुलाई 2022 में हाल ही में अपडेट हुई वेन्यू की कुल 12,000 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 8,185 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 47 फीसदी की वृद्धि है।

tata punch-33वहीं मारुति सुजुकी एस-प्रेसो जुलाई 2022 में 11,268 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर रही है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 6,818 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 65 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं टाटा पंच माइक्रो एसयूवी जुलाई 2022 में 11,007 यूनिट की उच्चतम मासिक बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही है।