अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 कारें – वैगनआर, एर्टिगा, नेक्सन, क्रेटा, बलेनो, ऑल्टो, पंच

tata nexon-12

Pic Source: Rupak Nath

अप्रैल 2022 में मारूति वैगनआर 17,766 यूनिट के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 18,656 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 फीसदी की गिरावट है

भारत में अप्रैल 2022 में बेचीं गई टॉप 10 कारों की सूची में 7 मॉडल मारूति सुजुकी के शामिल रहे, जबकि दो कारें टाटा मोटर्स की और 1 कार हुंडई की शामिल रही है। अप्रैल 2022 में मारूति सुजुकी वैगनआर 17,766 यूनिट के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो कि अप्रैल 2021 में बेची गई 18,656 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 फीसदी की गिरावट है।

वहीं अप्रैल 2022 में लॉन्च हुई एर्टिगा के अपडेट वर्जन का फायदा मारूति सुजुकी को स्पष्ट तौर पर मिला है, जो 14,889 यूनिट की बिक्री के साथ न केवल मारूति सुजुकी की दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, बल्कि देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इसके मुकाबले अप्रैल 2021 में इसकी 8,644 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 72 फीसदी की शानदार वृद्धि है।

वहीं टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन ने एक बार फिर से अपना दम दिखाया है और अप्रैल 2022 में इसकी सालाना आधार पर 94 फीसदी की मजबूत वृद्धि के साथ 13,471 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में केवल 6,938 य़ूनिट थी। इसी तरह हुंडई क्रेटा की बिक्री में कई महीनों बाद दोबारा वृद्धि दर्ज की गई है।

टॉ़प 10 मॉडल अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. मारूति सुजुकी वैगनआर (-5%) 17,766 18,656
2. मारूति सुजुकी एर्टिगा (72%) 14,889 8,644
3. टाटा नेक्सन (94%) 13,471 6,938
4. हुंडई क्रेटा (2%) 12,651 12,463
5. मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा (5%) 11,764 11,220
6. मारूति सुजुकी ईको (-3%) 11,154 11,469
7. मारूति सुजुकी बलेनो (-33%) 10,938 16,384
8. मारूति सुजुकी डिजायर (-24%) 10,701 14,073
9. मारूति सुजुकी ऑल्टो (-40%) 10,443 17,303
10. टाटा पंच 10,132

हुंडई ने अप्रैल 2022 में क्रेटा की कुल मिलाकर 12,651 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 12,463 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि है। वहीं मारूति सुजुकी ने पिछले महीने विटारा ब्रेजा की 11,764 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 11,220 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है। वहीं जून 2022 में ब्रेजा के नए जेनरेशन को भी लॉन्च किया जाना है।

अप्रैल 2022 में मारूति सुजुकी ईको सूची में छटवें स्थान पर रही और इसकी 11,154 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 11,469 यूनिट का था। वहीं बलेनो की बिक्री में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले महीने इसकी 10,938 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 16,384 यूनिट का था। हालाँकि इसकी वजह सेमीकंडक्टर की कमी भी है, इसलिए आने वाले महीनों में बलेनो की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।वहीं मारूति सुजुकी ने अप्रैल 2022 में डिजायर की 10,701 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 14,073 यूनिट के मुकाबले 24 फीसदी की गिरावट है। वहीं मारूति सुजुकी ऑल्टो की 40 फीसदी की गिरावट के साथ 10,443 यूनिट बेची गई है, जबकि अप्रैल 2021 में 17,303 यूनिट थी। वहीं टाटा पंच एक बार फिर से टॉप 10 की सूची में शामिल होने में कामयाब रही है और अप्रैल 2022 में टाटा मोटर्स ने इसकी 10,132 यूनिट की बिक्री की है।