भारत में 70,000 रूपए के अंदर टॉप 10 BS6 स्कूटर – Activa 6G से Jupiter तक

लिस्ट में दिए गए सभी स्कूटर भारत में लागू हुए नए बीएस6 उत्सर्जन मानदंडो का पालन करते हैं और इनकी कीमत 70,000 रूपए के अंदर हैं

भारत में ऑटोमेटिक स्कूटर बेहद ही लोकप्रिय हैं और कम कीमत में ही ग्राहकों को इन स्कूटर्स के साथ कई सुविधाएं मिल जाती है। हालांकि भारत में लागू हुए बीएस6 नार्म्स के बाद इन स्कूटर्स की कीमत में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन बाजार में अभी भी कई ऐसे स्कूटर हैं, जो न केवल किफायती हैं, बल्कि ग्राहकों के लिए बेहतर सौदा हो सकते हैं। हम इस लेख में आपको ऐसे ही 10 बीएस6 स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कई नए फीचर्स और क्लीनर इंजन के साथ खरीदा जा सकता हैः

टाप 10 स्कूटर्स की बात करते हुए हम सबसे पहले टीवीएस स्कूटी पेप प्लस (TVS Scooty Pep Plus) की बात करेंगे। यह स्कूटर भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते ऑटोमेटिक स्कूटर में से एक है, जो कि 90cc इंजन से लैस है। इस स्कूटी का इंजन 5 PS की पावर और 5.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

हालांकि पेप प्लस स्कूटर को केवल शहरों के लिए बनाया गया है, लेकिन अगर आप ज्यादा पावर वाले स्कूटर की चाहत रखते हैं तो आपके लिए टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) का भी ऑप्शन भी उपलब्ध है, इसके अलावा अगर आप शानदार परफार्मेंस वाला स्कूटर चाहतें है तो आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन TVS Ntorq है।

TVS Jupiter

भारत में होंडा स्कूटर इस सेगमेंट का लीडर है और होंडा एक्टिवा (Honda Activa) सबसे अधिक बिकने वाला टू-व्हीलर है। इस स्कूटर का नया अवतार एक्टिवा 6 जी (Honda Activa 6G) पहले से काफी बेहतर है। ग्राहकों के लिए एक्टिवा 6 जी से थोड़ा सस्ता होंडा डियो (Honda Dio) का भी विकल्प मौजूद है और ज्यादा स्टाइलिश पैकेज के साथ है। ये दोनों स्कूटर किफायती 110cc इंजन द्वारा संचालित हैं।

इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के पास भी कुछ अच्छे स्कूटर हैं, जिसमें सबसे पहला नाम हीरो प्लेजर प्लस (Hero Pleasure Plus) है, जो कि  बहुत छोटा होने के साथ-साथ हल्का भी है। बड़े विकल्प के रूप में ग्राहक हीरो डेस्टिनी 125 (Hero Destiny 125) को भी खरीद सकते हैं और इसकी कीमत प्लेजर की तुलना में करीब 10 हजार रूपए कम है।

Top 10 BS6 Scooters Priced under Rs. 65,000 in India
ModelEngine SizeMaximum Power and TorquePrice (ex-showroom, New Delhi)
TVS Scooty Pep Plus87.8cc5 PS/5.8 NmRs. 52,554
Hero Pleasure Plus110.9cc8.11 PS/8.7 NmRs. 55,600
Honda Dio109.51cc7.76 PS/9 NmRs. 61,497
TVS Jupiter109.7cc7.99 PS/8.4 NmRs. 62,062
Hero Destiny 125124.6cc9.1 PS/10.4 NmRs. 65,310
Honda Activa 6G109.51cc7.79 PS/8.79 NmRs. 65,419
TVS Ntorq124.8cc9.38 PS/10.5 NmRs. 66,885
Yamaha Fascino125cc8.2 PS/9.7 NmRs. 67,230
Yamaha RayZR 125125cc8.2 PS/9.7 NmRs. 67,530
Suzuki Access 125124cc8.7 PS/10 NmRs. 68,800

Tvs Ntorq Raceedition 1

यामाहा (Yamaha) के पोर्टपोलियो में इस सेगमेंट में यामाहा फसिनो (Yamaha Fascino) और यमाहा RayZR 125 (Yamaha RayZR 125) नाम के दो स्कूटर हैं और इनकी कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। ये स्कूटर सुंदर डिजाइन वाले हैं और चलाने में काफी मज़ेदार हैं। इनकी शोरूम कीमत क्रमशः 67,230 रूपए और 67,530 रूपए है।

लिस्ट में 68,800 रूपए वाली सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) का भी नाम आता है और यह लिस्ट में मौजूद सभी स्कूटर्स से थोड़ा ज्यादा महंगा है। यह स्कूटर भी भारत में काफी लोकप्रिय है और 125 सीसी इंजन द्वारा संचालित है। एक्सेस अपने प्रदर्शन, विश्वसनीयता और आराम के कारण एक शानदार स्कूटर बना जाता है। इसलिए ग्राहकों को इस स्कूटर पर भी विचार करना चाहिए।