
वित्त वर्ष 2021 में हीरो स्प्लेंडर की सबसे ज्यादा 24,60,248 यूनिट की बिक्री की गई है, जो कि 7 प्रतिशत की नकारात्मक गिरावट है
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने पिछले वित्त वर्ष में भारतीय बाजार में अपनी टॉप सेलिंग मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर (Hero Splendor) की 24,60,248 यूनिट की बिक्री की है। इस तरह वित्त वर्ष 2021 में हीरो स्पलेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभरी है, जिसमे सालाना आधार पर 7 प्रतिशत तक की गिरावट आई है, क्योंकि FY2020 में यह आंकड़ा 26,32,800 यूनिट का था।
स्पलेंडर के बाद क्रमशः होंडा एक्टिवा, हीरो HF डीलक्स, होंडा सीबी शाइन और बजाज पल्सर रेंज ने सूची का नेतृत्व किया है। अप्रैल 2020 और मार्च 2021 के बीच होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की 25 फीसदी गिरावट के साथ 19,39,640 यूनिट की बिक्री की गई, जो कि FY2020 में 25,91,059 यूनिट थी। इस तरह एक्टिवा को लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है।
लिस्ट में तीसरा स्थान हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) को 19 फीसदी की गिरावट के साथ मिला, जिसकी 16,61,272 यूनिट 20,50,974 यूनिट के मुकाबले बेची गई, जबकि होंडा सीबी शाइन (Honda CB Shine) 4 फीसदी की वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर रही, जिसकी 9,88,201 यूनिट 9,48,384 यूनिट के मुकाबले बेची गई।

| Top 10 Two-Wheelers (YoY) | FY2021 Sales | FY2020 Sales |
| 1. Hero Splendor (-7%) | 24,60,248 | 26,32,800 |
| 2. Honda Activa (-25%) | 19,39,640 | 25,91,059 |
| 3. Hero HF Deluxe (-19%) | 16,61,272 | 20,50,974 |
| 4. Honda CB Shine (4%) | 9,88,201 | 9,48,384 |
| 5. Bajaj Pulsar (11%) | 9,45,978 | 8,56,026 |
| 6. TVS XL100 (-3%) | 6,17,247 | 6,36,812 |
| 7. TVS Jupiter (-9%) | 5,40,466 | 5,95,467 |
| 8. Hero Passion (-3%) | 4,87,455 | 5,02,264 |
| 9. Hero Glamour (-23%) | 4,62,912 | 6,02,623 |
| 10. Bajaj Platina (-23%) | 4,51,685 | 5,78,237 |
पांचवे स्थान पर रहने वाली बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) सीरीज की बिक्री में 11 फीसकी की वृद्धि दर्ज हुई है, जिसकी 9,45,978 यूनिट 8,56,026 यूनिट के मुकाबले बेची गई। टीवीएस एक्सएल100 (TVS XL100) की बिक्री में 3 फीसदी की गिरावट देखी गई है और इसकी 6,17,247 यूनिट की बिक्री हुई। इसके पहले FY2020 में यह आंकड़ा 6,36,812 यूनिट का था।
टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) की बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट आई है और इसकी 5,40,466 यूनिट की बिक्री हुई। इसके पहले FY2020 में यह आंकड़ा 5,95,467 यूनिट का था। इसी तरह आठवें स्थान पर रहने वाली हीरो पैसन (Hero Passion) की बिक्री में 3 फीसदी की गिरावट आई, जो कि 4,87,455 यूनिट रही। इसके पहले FY2020 में यह आंकड़ा 5,02,264 यूनिट का था।

लिस्ट में नौवां स्थान हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) को 4,62,912 यूनिट के साथ मिला, जो कि 23 फीसदी की गिरावट है, क्योंकि FY2020 में इसकी 6,02,623 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) की 4,51,685 यूनिट 23 फीसदी की गिरावट के साथ बेची गई, जो कि FY2020 में 5,78,237 यूनिट थी। इस तरह टॉप 10 टू-व्हीलर की लिस्ट में केवल सीबी शाइन और पल्सर की बिक्री में वृद्धि देखी गई है।