जून 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 SUVs, Tata Punch रही नंबर-1

जून 2026 में टॉप 10 SUVs की बिक्री में टाटा पंच सबसे आगे रही, वहीं मारुति सुजुकी, महिंद्रा, हुंडई, किआ और टोयोटा की कई SUVs भी सूची में शामिल रही हैं

जून 2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में कॉम्पैक्ट और मिडसाइज एसयूवी का दबदबा देखने को मिला है। टॉप-25 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में करीब 15 SUV शामिल रहीं। इस दौरान टाटा मोटर्स ने पहले और दूसरे दोनों स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि मारुति सुजुकी, महिंद्रा, हुंडई, किआ और टोयोटा की कई SUVs ने भी शानदार बिक्री दर्ज की है।

टाटा पंच जून 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है। इसकी 21,006 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 10,446 यूनिट्स का था। इस तरह Punch की बिक्री में 101 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरे स्थान पर टाटा Nexon रही, जिसकी 18,335 यूनिट्स बिकीं। जून 2025 में इसकी बिक्री 11,602 यूनिट्स थी। इस तरह Nexon ने 58 प्रतिशत की सालाना बढ़त हासिल की है।

तीसरे नंबर पर महिंद्रा स्कार्पियो (Scorpio N और Scorpio Classic) रही और इसकी कुल 14,097 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की 12,740 यूनिट्स के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है। चौथे स्थान पर मारुति सुजुकी Fronx रही, जिसकी 13,135 यूनिट्स बिकीं और इसने 34 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है।

Scorpio N

RankModelJune 2026 SalesYOY Growth
1Tata Punch21,006101%
2Tata Nexon18,33558%
3Mahindra Scorpio14,09711%
4Maruti Suzuki Fronx13,13534%
5Hyundai Venue10,77657%
6Mahindra Thar10,66912%
7Mahindra XUV 3XO10,06342%
8Maruti Suzuki Victoris10,035—
9Maruti Suzuki Brezza9,939-31%
10Kia Seltos9,65485%

टॉप-5 में पांचवां स्थान हुंडई वेन्यू ने हासिल किया है। जून 2026 में इसकी 10,776 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक हैं। महिंद्रा Thar ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 10,669 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि महिंद्रा XUV 3XO की बिक्री 10,063 यूनिट्स रही। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Victoris ने 10,035 यूनिट्स बेचकर आठवां स्थान हासिल किया और कंपनी के SUV पोर्टफोलियो को मजबूत किया।

किआ सेल्टोस ने सबसे तेज सालाना बढ़ोतरी दर्ज करने वाली मिडसाइज SUVs में जगह बनाई। जून 2026 में इसकी 9,654 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 5,225 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी इसकी बिक्री में 85 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की बिक्री 9,939 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 31 प्रतिशत कम रही है।

Maruti Victoris (10)

टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder टॉप-10 से थोड़ा बाहर रही। जून 2026 में इसकी 9,104 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसने 22 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। कुल मिलाकर, जून 2026 में SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का दबदबा साफ देखने को मिला। कंपनी की Punch और Nexon ने पहले दो स्थान हासिल किए। वहीं महिंद्रा की 3 SUVs टॉप-10 में शामिल रहीं, जबकि मारुति सुजुकी ने Fronx, Victoris और Brezza के दम पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी।