2023 में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी – ब्रेज़ा, नेक्सन, क्रेटा, स्कॉर्पियो, सेल्टोस

maruti brezza
Pic Source: Nipu Sangma

यहाँ हमने 2023 में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी को सूचीबद्ध किया है, जिसमें मारुति सुजुकी ब्रेज़ा पहले स्थान पर रही है

मारुति सुजुकी की ब्रेज़ा 2023 कैलेंडर वर्ष में टाटा नेक्सन को मामूली अंतर से पछाड़कर एसयूवी बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही। ब्रेज़ा ने जनवरी और दिसंबर 2022 के बीच 1,30,563 यूनिट की तुलना में साल 2023 में कुल 1,70,588 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जिसमें सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी उन कारणों में से एक है जिसकी वजह से मारुति सुजुकी इस वित्त वर्ष में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी निर्माता बनकर उभरी है। वहीं नेक्सन ने पिछले साल 1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1,70,311 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज की है, जबकि साल 2022 में यह आंकड़ा 1,68,278 यूनिट का था। कुछ महीने पहले अत्यधिक अपडेटेड संस्करण के आने से इसकी बिक्री संख्या बढ़ाने में मदद मिली है।

हुंडई क्रेटा 2022 में 1,40,895 यूनिट की तुलना में कुल 1,57,311 यूनिट के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रही, जिसमें सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है। कुछ हफ़्ते पहले फेसलिफ़्टेड क्रेटा ने अंदर और बाहर बड़े संशोधनों के साथ बाज़ार में अपनी शुरुआत की है। वहीं टाटा पंच की 1,29,895 यूनिट के मुकाबले कुल 1,50,182 यूनिट की बिक्री हुई है।

tata nexon_-8
Pic source: Santhosh Kumar O
2023 में बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी 2023 की बिक्री   2022 की बिक्री
1. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (31%) 1,70,588 1,30,563
2. टाटा नेक्सन (1%) 1,70,311 1,68,278
3. हुंडई क्रेटा (12%) 1,57,311 1,40,895
4. टाटा पंच (16%) 1,50,182 1,29,895
5. हुंडई वेन्यू (7%) 1,29,278 1,20,703
6. महिंद्रा स्कार्पियो (89%) 1,21,420 64,179
7. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (389%) 1,13,387 23,425
8. किआ सेल्टोस (3%) 1,04,891 1,01,569
9. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 94,393
10. किआ सोनेट (-8%) 79,776 86,251

इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं हुंडई वेन्यू ने पिछले साल 7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1,20,703 यूनिट की तुलना में कुल 1,29,278 यूनिट की बिक्री दर्ज कीं है। नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो एन और अपडेटेड स्कॉर्पियो क्लासिक के आगमन से महिंद्रा को शीर्ष दस एसयूवी बिक्री चार्ट में सालाना आधार पर उच्चतम वृद्धि दर्ज करने में मदद मिली है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और क्लासिक की संयुक्त बिक्री 64,179 यूनिट की तुलना में कुल 1,21,420 यूनिट की रही है, जिसमें सालाना आधार पर 89 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की 2023 में 23,425 यूनिट की तुलना में 1,13,387 यूनिट की बिक्री हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 389 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

mahindra scorpio n-11
Pic Source: pawan kumar

किआ सेल्टोस सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,01,569 यूनिट के मुकाबले 1,04,891 यूनिट के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की पिछले साल 94,393 इकाइयां बेची गईं और लॉन्च के बाद से केवल दस महीनों में इसकी कुल बिक्री एक लाख यूनिट को पार कर गई है। वहीं सोनेट 79,776 यूनिट के साथ सूची में दसवें स्थान पर रही।