2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें – Dzire, Creta, Nexon, Ertiga, Scorpio

2025 की टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी डिज़ायर ने 2.14 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है

साल 2025 में भारतीय कार बाजार ने एक बार फिर दिखाया है कि एसयूवी और हैचबैक सेगमेंट की मांग मजबूत बनी हुई है। हालांकि इस सूची में केवल एक कॉम्पैक्ट सेडान शामिल है। टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी डिज़ायर ने 2.14 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है। किफायती कीमत, बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू ने डिज़ायर को फ्लीट और निजी खरीदारों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा है।

सूची में दूसरे स्थान पर हुंडई क्रेटा रही, जो मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट में लगातार लीडर बनी हुई है। प्रीमियम डिज़ाइन, फीचर-लोडेड केबिन और पेट्रोल-डीज़ल इंजन के साथ साथ इलेक्ट्रिक विकल्पों ने इसे 2 लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुँचाया है। वहीं टाटा नेक्सन बेहद करीबी अंतर से तीसरे नंबर पर रही और इसकी कुल मिलाकर 2,00,561 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

वहीं मारुति वैगन आर और मारुति स्विफ्ट जैसी हैचबैक कारें अब भी बड़े पैमाने पर खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई हैं। पिछले साल मारुति सुजुकी वैगन आर की कुल 1,94,238 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं स्विफ्ट की बिक्री 1,89,261 रही। शहरों में आसान ड्राइविंग, कम खर्च और रीसेल वैल्यू इनके मजबूत पक्ष रहे।

Hyundai Creta (1)
Pic Source: Nitin Mundhe
RankModelSales (Units CY 2025)
1.Maruti Dzire2,14,488
2.Hyundai Creta2,01,122
3.Tata Nexon2,00,561
4.Maruti Wagon R1,94,238
5.Maruti Ertiga1,92,025
6.Maruti Swift1,89,261
7.Maruti Fronx1,79,894
8.Mahindra Scorpio1,76,988
9.Maruti Brezza1,75,310
10.Tata Punch1,73,502

मारुति अर्टिगा ने एमपीवी सेगमेंट में फैमिली और कमर्शियल दोनों उपयोगों के कारण शानदार प्रदर्शन किया और पिछले साल इसकी कुल मिलाकर 1,92,025 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ने कूपे-स्टाइल एसयूवी डिजाइन के साथ तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और पिछले साल इसकी 1,79,894 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

वहीं सूची में महिंद्रा स्कॉर्पियो ने अपनी दमदार रोड प्रेजेंस के चलते 1,76,988 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया है। मारुति सुजुकी ब्रेज़ा ने भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में स्थिर बिक्री दर्ज की और इसकी कुल मिलाकर 1,75,310 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

tata Punch
Dhairyashil Vaishali Subhash Maske

सूची में टाटा पंच का शामिल होना यह साबित करता है कि माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट ने अपनी अलग पहचान बना ली है। ऊँचा ग्राउंड क्लीयरेंस, सेफ्टी फीचर्स और किफायती कीमत ने पंच को खासकर नए खरीदारों के बीच लोकप्रिय बनाया है। पिछले साल इसकी कुल मिलाकर 1,73,502 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हाल ही में इसे नए डिज़ाइन और फीचर्स के साथ अपडेट किया है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में और इजाफा होगा।