
मई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 7-सीटर कारों की सूची में मारुति Ertiga ने पहला स्थान हासिल किया है
मई 2026 में भारत के 7-सीटर पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट ने मजबूत प्रदर्शन किया। इस दौरान टॉप 10 मॉडलों की कुल बिक्री 83,000 यूनिट्स से अधिक रही, जिसमें MPV और SUV सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा। मारुति सुजुकी Ertiga ने एक बार फिर बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिंद्रा ने टॉप 10 में चार मॉडलों के साथ अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
मारुति सुजुकी Ertiga ने मई 2026 में 20,350 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की तुलना में 26.1 प्रतिशत अधिक है। 7-सीटर सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 22.9 प्रतिशत रही। यानी मई में बिकने वाली हर चार 7-सीटर गाड़ियों में से लगभग एक Ertiga थी।
दूसरे स्थान पर महिंद्रा स्कार्पियो रही, जिसकी 15,774 यूनिट्स बिकीं। स्कार्पियो ने 9.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की और सेगमेंट में 17.8 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और Hycross की संयुक्त बिक्री 10,325 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 16.2 प्रतिशत अधिक है। इनोवा सीरीज निजी और फ्लीट दोनों तरह के ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है।
|
Rank |
Model |
May 2026 Sales |
YoY Growth |
|---|---|---|---|
|
1 |
Maruti Suzuki Ertiga |
20,350 |
26.1% |
|
2 |
Mahindra Scorpio |
15,774 |
9.5% |
|
3 |
Toyota Innova + Hycross |
10,325 |
16.2% |
|
4 |
Mahindra XUV 7XO + XUV700 |
9,338 |
45.1% |
|
5 |
Mahindra Bolero |
8,933 |
-0.1% |
|
6 |
Kia Carens + Clavis |
6,208 |
37.2% |
|
7 |
Maruti Suzuki XL6 |
3,770 |
7.5% |
|
8 |
Mahindra XEV 9S |
3,502 |
– |
|
9 |
Toyota Fortuner |
2,905 |
13.0% |
|
10 |
Toyota Rumion |
2,119 |
10.5% |

महिंद्रा XUV 7XO और XUV700 की संयुक्त बिक्री 9,338 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की तुलना में 45.1 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही यह मॉडल चौथे स्थान पर रहा। वहीं बोलेरो ने 8,933 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में पांचवां स्थान हासिल किया। हालांकि इसकी बिक्री लगभग स्थिर रही और इसमें 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
किआ कैरेंस और Clavis की संयुक्त बिक्री 6,208 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की तुलना में 37.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं मारुति सुजुकी XL6 ने 3,770 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवां स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S ने 3,502 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में आठवां स्थान हासिल किया है।

वहीं टोयोटा Fortuner की 2,905 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई है और यह 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही। वहीं टोयोटा Rumion एमपीवी 2,119 यूनिट्स की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही है। Scorpio, XUV 7XO, Bolero और XEV 9S की संयुक्त बिक्री 37,547 यूनिट्स रही, जो टॉप 10 मॉडलों की कुल बिक्री का लगभग 42 प्रतिशत है। इससे साफ है कि 7-सीटर सेगमेंट में महिंद्रा की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है, जबकि मारुति सुजुकी Ertiga अभी भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।