ये हैं देश की टॉप 10 7-सीटर गाड़ियां, लिस्ट में Ertiga से लेकर Scorpio तक शामिल

वित्त वर्ष 2025 में मारुति सुजुकी Ertiga ने स्कॉर्पियो, इनोवा, बोलेरो, XUV700 और कैरेंस से आगे निकलकर 7-सीटर सूची में पहला स्थान हासिल किया है

वित्त वर्ष 2025 में एसयूवी अभी भी सभी क्षेत्रों में हावी हैं, लेकिन कुछ लोकप्रिय 7-सीटर ने अपनी बिक्री को बनाए रखा है। हालांकि कुछ कारों की बिक्री में साल-दर-साल गिरावट दर्ज की गई है। जैसा कि आप उम्मीद कर सकते हैं, टॉप 10 7-सीटर कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी एर्टिगा ने दूसरों पर सराहनीय बढ़त के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इस MPV ने 28 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की और कुल बिक्री 1,90,972 यूनिट हो गई है, जो वित्त वर्ष 24 में बेची गई 1,49,757 यूनिट से काफी अधिक है। दूसरे स्थान पर महिंद्रा की स्कॉर्पियो रेंज है, जो एसयूवी के शौकीनों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन की संयुक्त बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 1,64,842 यूनिट की रही है।

इसी तरह, महिंद्रा XUV700 ने साल भर में 93,082 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो 79,398 से बढ़कर 17 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ स्कॉर्पियो की वृद्धि दर को दर्शाता है। इनोवा रेंज, जिसमें क्रिस्टा और हाइक्रॉस शामिल हैं, इसने अपनी स्थिर गति बनाए रखी। 9 प्रतिशत की वृद्धि और 1,07,204 यूनिट की संयुक्त संख्या के साथ, यह खरीदारों के बीच पसंदीदा बनी हुई है।

innova hycross-11

S.NoTop 10 7-Seaters FY25FY25 SalesFY24 Sales
1Maruti Suzuki Ertiga (28%)1,90,9721,49,757
2Mahindra Scorpio (17%)1,64,8421,41,462
3Toyota Innova + Hycross (9%)1,07,20498,181
4Mahindra Bolero (-15%)94,7501,10,841
5Mahindra XUV 700 (17%)93,08279,398
6Kia Carens (2%)64,60963,167
7Maruti Suzuki XL6 (-18%)37,11145,334
8Toyota Fortuner (-6%)32,78535,063
9Tata Safari (-9%)20,03421,944
10Renault Triber (-11%)19,90522,446

हालांकि, टोयोटा की फॉर्च्यूनर इतनी भाग्यशाली नहीं रही। इसकी बिक्री में 6 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई और इसकी बिक्री 35,063 यूनिट से घटकर 32,785 यूनिट रह गई, लेकिन यह अभी भी फुल-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे है। नेक्स्ट-जेन फॉर्च्यूनर और इसके हाइब्रिड वर्जन को लेकर अटकलें लंबे समय से चल रही हैं।

महिंद्रा बोलेरो में 15 प्रतिशत की तेज गिरावट देखी गई, जो 94,750 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर आ गई। हालांकि किआ कैरेंस थोड़ा आगे रहने में कामयाब रही है। इसकी 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,609 यूनिट की बिक्री हुई है। कैरेंस का नया वर्जन जल्द ही भारत में आने वाला है। दूसरी तरफ, मारुति सुजुकी की XL6 का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जिसमें 18 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई और इसकी कुल 37,111 यूनिट की बिक्री हुई है।

2022 maruti xl6_

टाटा की सफारी भी गिरावट के दौर से बच नहीं पाई और 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,034 यूनिट पर आ गई और नौवें स्थान पर रही। रेनो की किफायती ट्राइबर को भी संघर्ष करना पड़ा और 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 19,905 यूनिट पर आ गई और टॉप-10 में शामिल रही है।