
मारुति सुजुकी एर्टिगा अक्टूबर 2022 में 10,494 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही है
अक्टूबर 2022 के महीने में देश में मारुति सुजुकी एर्टिगा कुल मिलाकर 10,494 यूनिट की बिक्री के साथ 7-सीटर कारों की सूची में शीर्ष पर रही है। हालाँकि इसके मुकाबले अक्टूबर 2021 में इसकी 12,923 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की गिरावट है।
वहीं महिंद्रा बोलेरो अक्टूबर 2022 में 8,772 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 6,275 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज कुल मिलाकर 7,438 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी 3,304 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 125 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है।
बता दें कि स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के बाजार में प्रवेश ने इस रेंज की बिक्री संख्या को और बढ़ाने में मदद की है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 पिछले महीने देश में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही है और पिछले महीने इसकी 5,815 यूनिट की बिक्री हुई है, जो बारह महीने पहले बेची गई 3,407 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 71 फीसदी की वृद्धि है।
टॉप 10 7-सीटर कारें | अक्टूबर 2022 | अक्टूबर 2021 |
1. मारुति सुजुकी एर्टिगा (-19%) | 10,494 | 12,923 |
2. महिंद्रा बोलेरो (38%) | 8,772 | 6,275 |
3. महिंद्रा स्कार्पियो (125%) | 7,438 | 3,304 |
4. महिंद्रा XUV700 (71%) | 5,815 | 3,407 |
5. किआ कैरेंस (422%) | 5,479 | – |
6. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (-39%) | 3,739 | 6,096 |
7. रेनो ट्राइबर (16%) | 3,199 | 2,758 |
8. हुंडई अलकाज़ार (105%) | 2,847 | 1,392 |
9. मारुति सुजुकी XL6 (-46%) | 2,484 | 4,602 |
10. टाटा सफारी (1%) | 1,751 | 1,735 |
किआ कैरेंस ने भी इसी कैलेंडर वर्ष में अपनी शुरुआत की है और इसे खरीददारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पिछले महीने इस कोरियाई एमपीवी की कुल मिलाकर 5,479 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा भी 3,739 यूनिट के साथ छठे स्थान पर रही है, जो 2021 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 6,096 यूनिट की तुलना में 39 प्रतिशत की गिरावट है।
वर्तमान में भारत में रेनो ट्राइबर सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी है और पिछले महीने इसकी कुल 3,199 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 2,758 यूनिट की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हुंडई की अलकाजार 2,847 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान बेची गई 1,392 यूनिट की तुलना में 105 फीसदी की वृद्धि है।
सूची में मारुति सुजुकी XL6 भी 2,484 यूनिट की बिक्री के साथ शामिल रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 4,602 यूनिट की तुलना में 46 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं टाटा सफारी भी कुल मिलाकर 1,751 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही है, जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 1,735 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1 फीसदी की वृद्धि है।