नवंबर 2022 की बिक्री में टॉप 10 7-सीटर कारें – एर्टिगा, बोलेरो, कैरेंस, ट्राइबर, इनोवा

kia carens-11
Pic Source: Prashant Chavan

मारुति सुजुकी एर्टिगा नवंबर 2022 के महीने में महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा स्कॉर्पियो से बिक्री के मामले में शीर्ष पर रही है

मारुति सुजुकी एर्टिगा नवंबर 2022 के महीने में टॉप 10 7-सीटर कारों की सूची में पहले स्थान पर रही है और इसकी कुल मिलाकर 13,818 यूनिट की बिक्री हुई है। इसकी तुलना में एमपीवी की पिछले साल की समान अवधि के दौरान कुल 8,752 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें साल दर साल 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिंद्रा बोलेरो एमयूवी सूची में दूसरे नंबर पर रही है।

लंबे समय से सेवा देने वाली नेमप्लेट अभी भी देसी एसयूवी निर्माता के लिए एक अच्छी विक्रेता बनी हुई है और पिछले महीने इसकी 7,984 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि नवंबर 2021 में इसकी 5,442 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि है। स्कॉर्पियो एन के आगमन के कारण स्कॉर्पियो रेंज की बिक्री अच्छी रही है।

नई पीढ़ी की एसयूवी एक नए लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित है और पुरानी स्कॉर्पियो की तुलना में इसका आकार बड़ा है, जो स्कॉर्पियो क्लासिक के रूप में अपने अपडेटेड अवतार में बिक्री पर रही है। स्कॉर्पियो रेंज की पिछले महीने 6,455 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी 3,370 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

mahindra scorpio-3
Pic Source: HímAñshü Pârèkh Hp
टॉप 10 7-सीटर कारें नवंबर 2022 नवंबर 2021
1. मारुति सुजुकी एर्टिगा (58%) 13,818 8,752
2. महिंद्रा बोलेरो (47%) 7,984 5,442
3. महिंद्रा स्कार्पियो (92%) 6,455 3,370
4. किआ कैरेंस 6,360
5. महिंद्रा XUV700 (78%) 5,701 3,207
6. मारुति सुजुकी XL6 (-9%) 2,988 3,280
7. हुंडई अलकाज़ार (5%) 2,566 2,453
8. रेनो ट्राइबर (38%) 2,550 1,843
9. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (-68%) 2,025 6,300
10. टोयोटा फॉर्च्यूनर (7%) 1,967 1,844

किआ कैरेंस 6,360 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही, क्योंकि यह महिंद्रा की XUV700 से आगे रही है। कैरेंस ने इस साल की शुरुआत में अपनी स्थानीय शुरुआत की थी और इसे ग्राहकों के बीच काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। XUV700 ने नवंबर 2021 में 3,207 यूनिट के मुकाबले 78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,701 यूनिट की बिक्री की है।

वहीं मारुति सुजुकी सुजुकी XL6 एमपीवी 2,988 यूनिट की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 3,280 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की गिरावट है। इस साल की शुरुआत में इसे अपडेट मिला था और हाल ही में इसे सीएनजी पावरट्रेन के साथ भी पेश किया गया है।

2022 Maruti Suzuki XL6

वहीं हुंडई अलकज़ार 5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 2,453 यूनिट के मुकाबले 2,566 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही है। वहीं रेनो ट्राइबर 2,550 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,843 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 38 फीसदी की वृद्धि है। वहीं इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा फॉर्च्यूनर टॉप 10 में शामिल रहीं हैं।