
महिंद्रा बोलेरो मार्च 2023 में कुल मिलाकर 9,546 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पहले स्थान पर रही है
मार्च 2023 के महीने में महिंद्रा की बोलेरो 7-सीटर बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है, क्योंकि पिछले महीनें इसकी भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 9,546 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 6,924 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। मारुति सुजुकी एर्टिगा पिछले महीने कुल 9,028 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है।
वहीं मार्च 2022 में यह आंकड़ा 7,888 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक ने मार्च 2023 में 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मार्च 2022 में 6,061 यूनिट के मुकाबले 8,788 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज की है। वहीं टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और क्रिस्टा की संयुक्त बिक्री 8,075 यूनिट की रही है।
यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7,917 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की वृद्धि है। किआ कैरेंस मार्च 2022 में इसी महीने के दौरान 7,008 यूनिट की तुलना में 6,102 यूनिट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है, जिसमें सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

टॉप 10 7-सीटर कारें | मार्च 2023 | मार्च 2022 |
1. महिंद्रा बोलेरो (38%) | 9,546 | 6,924 |
2. मारुति सुजुकी एर्टिगा (14%) | 9,028 | 7,888 |
3. महिंद्रा स्कार्पियो (45%) | 8,788 | 6,061 |
4. टोयोटा इनोवा (2%) | 8,075 | 7,917 |
5. किआ कैरेंस (-13%) | 6,102 | 7,008 |
6. महिंद्रा XUV700 (-15%) | 5,107 | 6,040 |
7. टोयोटा फॉर्च्यूनर (4%) | 3,108 | 2,984 |
8. रेनो ट्राइबर (-29%) | 2,538 | 3,561 |
9. हुंडई अलकाज़ार (1%) | 2,519 | 2,502 |
10. टाटा सफारी (-15%) | 1,890 | 2,227 |
वहीं महिंद्रा की XUV700 कुल 5,107 यूनिट की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान इसकी 6,040 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर 4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 2,984 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें कुल 3,108 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही है।
रेनो ट्राइबर पिछले महीने कुल 2,538 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर रही है, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान इसकी 3,561 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 29 फीसदी की गिरावट है। हुंडई अलकाज़ार टाटा सफारी से आगे नौवें स्थान पर रही है।
हुंडई अलकाज़ार को हाल ही में अपडेट प्राप्त हुआ था और इसे एक नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन प्राप्त हुआ है। तीन-पंक्ति एसयूवी ने 2,502 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें 2,519 यूनिट की बिक्री की है। वहीं टाटा सफारी ने 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,227 यूनिट के मुकाबले 1,890 यूनिट की बिक्री दर्ज की है