जून 2023 की बिक्री में टॉप 10 7-सीटर कारें – बोलेरो, स्कार्पियो, इनोवा, कैरेंस, फॉर्च्यूनर, XUV700

innova hycross-11

जून 2023 में महिंद्रा बोलेरो की 8,686 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 7,884 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि है

जून 2023 के महीने में महिंद्रा, बोलेरो एमपीवी के सौजन्य से 7-सीटर बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है। इसकी पिछले महीने 8,686 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज हुई है, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान इसकी 7,884 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि है। यह स्कॉर्पियो और मारुति सुजुकी एर्टिगा से आगे रही है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की जून 2023 में 4,131 यूनिट की तुलना में कुल 8,648 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई है, जिसमें सालाना आधार पर 109 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। वहीं मारुति सुजुकी एर्टिगा पिछले महीने देश में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली 7-सीटर कार थी, क्योंकि जून 2022 में 10,423 यूनिट के मुकाबले इसकी 8,422 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की गिरावट है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा की संयुक्त बिक्री पिछले महीने 8,361 यूनिट की रही है, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 6,795 यूनिट का था, जिसमें साल-दर-साल 23 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है। किआ कैरेंस की सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,895 यूनिट की तुलना में 8,047 यूनिट की बिक्री दर्ज की है।

kia carens-11
Pic Source: Prashant Chavan
टॉप 10 7-सीटर कारें जून 2023 जून 2022
1. महिंद्रा बोलेरो (10%) 8,686 7,884
2. महिंद्रा स्कार्पियो (109%) 8,648 4,131
3. मारुति सुजुकी एर्टिगा (-19%) 8,422 10,423
4. टोयोटा इनोवा (23%) 8,361 6,795
5. किआ कैरेंस (2%) 8,047 7,895
6. महिंद्रा XUV700 (-10%) 5,391 6,022
7. टोयोटा फॉर्च्यूनर (-2%) 3,086 3,133
8. मारुति सुजुकी XL6 (-14%) 2,856 3,336
9. रेनो ट्राइबर (-33%) 2,257 3,346
10. हुंडई अलकाज़ार (7%) 2,119 1,986

वहीं महिंद्रा की XUV700 कुल 5,391 यूनिट के साथ सूची में छठे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 6,022 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट है। टोयोटा फॉर्च्यूनर फुल-साइज़ एसयूवी ने सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,133 यूनिट के मुकाबले 3,086 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मारुति सुजुकी XL6, रेनो ट्राइबर और हुंडई अलकज़ार ने शेष स्थान हासिल किया है।

मारुति सुजुकी XL6 तीन-पंक्ति एमपीवी 14 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ 3,336 यूनिट के मुकाबले कुल 2,856 यूनिट के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है। वहीं रेनो ट्राइबर ने पिछले महीने 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,346 यूनिट के मुकाबले कुल 2,257 यूनिट की बिक्री हासिल कीं है।

2023 hyundai alcazar-5

वहीं हुंडई अलकाज़ार की 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,986 यूनिट के मुकाबले 2,119 यूनिट की बिक्री हुई है। भारत में तीन-पंक्ति यूवी स्पेस के और बढ़ने की संभावना है क्योंकि नए मॉडल पाइपलाइन में इंतजार कर रहे हैं।