जनवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 7-सीटर कारें – एर्टिगा, बोलेरो, अलकाज़ार, इनोवा, सफारी

Maruti Ertiga

जनवरी 2022 में मारूति सुजुकी एर्टिगा 11,847 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही है

नए कैलेंडर वर्ष के पहले महीने में मारुति सुजुकी एर्टिगा 7-सीटर बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही। जनवरी 2022 में मारूति सुजुकी ने एर्टिगा की 11,847 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 9,565 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23.8 फीसदी की वृद्धि है। एर्टिगा और इसके अधिक प्रीमियम सिबलिंग XL6 को इस कैलेंडर वर्ष में मामूली अपडेट मिलने की उम्मीद है।

वहीं इस सूची में महिंद्रा एक्सयूवी700 को आश्चर्यजनक रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है और पिछले महीने इसकी 4,119 यूनिट की बिक्री हुई है। महिंद्रा एक्सयूवी700 को भारत में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब तक इसकी 16,000 से अधिक यूनिट को डिलीवर किया जा चुका है और कंपनी को 1,00,000 से ज्यादा यूनिट की बुकिंग मिल चुकी हैं।

इसी तरह महिंद्रा बोलेरो को जनवरी 2022 में 3,506 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान मिला है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 7,567 यूनिट के मुकाबले 53.6 फीसदी की गिरावट है। अब महिंद्रा ने बोलेरो को मानक के रूप में ड्यूल एयरबैग के साथ अपडेट किया है। वर्तमान में बोलेरो की कीमत 8.85 लाख रूपए से लेकर 9.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच है।
Mahindra XUV700-22

टॉप 7-सीटर कारें जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. मारूति सुजुकी एर्टिगा (23.8%) 11,847 9,565
2. महिंद्रा एक्सयूवी700 4,119
3. महिंद्रा बोलेरो (-53.6%) 3,506 7,567
4. हुंडई अलकाजार 3,168
5. मारूति सुजुकी एक्सएल6 (-1%) 3,085 3,119
6. महिंद्रा स्कॉर्पियो (-25.8%) 3,026 4,083
7. रेनो ट्राइबर (-33.3%) 2,722 4,082
8. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (-38.2%) 2,433 3,939
9. टाटा सफारी 1,563
10. टोयोटा फॉर्च्यूनर (-30.6%) 811 1,169

वहीं हुंडई अलकाजार की पिछले महीने 3,168 यूनिट बेची गई है, जो सूची में चौथे स्थान पर रही। मारूति सुजुकी एर्टिगा की प्रीमियम सिबलिंग एक्सएल6 की पिछले महीनें 3,085 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2021 में इसकी 3,119 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि 1 फीसदी की मामूली गिरावट है। वहीं जनवरी 2022 में महिंद्रा स्कॉर्पियो की 25.8 फीसदी की गिरावट के साथ 3,026 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 4,083 यूनिट का था। महिंद्रा भारत में नई जनरेशन स्कार्पियो को लाने की योजना बना रही है।

वहीं रेनो इंडिया ने जनवरी 2022 में ट्राइबर की 2,722 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 4,082 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 33.3 फीसदी की गिरावट है। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की पिछले महीने 38.2 फीसदी की गिरावट के साथ 2,433 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,939 यूनिट का था।innova-limited-edition-01.jpgइसी तरह टाटा मोटर्स ने पिछले महीने सफारी एसयूवी की 1,563 यूनिट की बिक्री की है, तो वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर की जनवरी 2022 में 30.6 फीसदी की गिरावट के साथ 811 यूनिट की बिक्री हुई है, क्योंकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 1,169 यूनिट का था। भारतीय बाजार में जल्द ही 7-सीटर सेगमेंट में किआ कैरेंस का भी नाम जुड़ने वाला है और इसे देश में 15 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।