महिंद्रा बोलेरो फरवरी 2023 में सबसे अधिक बिकने वाली 7-सीटर कार रही है, क्योंकि यह बिक्री के मामले में स्कॉर्पियो और मारुति सुजुकी एर्टिगा से आगे रही है
फरवरी 2023 के महीने में महिंद्रा की बोलेरो 7-सीटर बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है, क्योंकि पिछले महीनें इसकी कुल मिलाकर 9,782 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं फरवरी 2022 में कंपनी ने इसकी 11,045 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो सूची में दूसरे स्थान पर रही है।
स्कॉर्पियो की पिछले महीने 6,950 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 2,610 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 166 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। नई पीढ़ी के स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के आगमन ने पिछले कुछ महीनों में बिक्री संख्या को बढ़ाने में वास्तव में मदद की है क्योंकि स्कार्पियो रेंज ने टॉप दस में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है।
मारुति सुजुकी एर्टिगा 2022 में इसी अवधि के दौरान 11,649 यूनिट की तुलना में 44 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि के साथ कुल 6,472 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही है। वहीं किआ इंडिया की कैरेंस 5,109 यूनिट के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही है। वहीं फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 5,109 यूनिट का था, जिसमें सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हाल ही में कंपनी ने कैरेंस को 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है।
टॉप 10 7-सीटर कारें | फरवरी 2023 | फरवरी 2022 |
1. महिंद्रा बोलेरो (-11%) | 9,782 | 11,045 |
2. महिंद्रा स्कार्पियो (166%) | 6,950 | 2,610 |
3. मारुति सुजुकी एर्टिगा (-44%) | 6,472 | 11,649 |
4. किआ कैरेंस (22%) | 6,248 | 5,109 |
5. महिंद्रा XUV700 (9%) | 4,505 | 4,138 |
6. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (-3%) | 4,169 | 4,318 |
7. टोयोटा फॉर्च्यूनर (85%) | 3,426 | 1,848 |
8. रेनो ट्राइबर (27%) | 3,056 | 2,397 |
9. एमजी हेक्टर (22%) | 2,558 | 2,102 |
10. हुंडई अलकाज़ार (-38%) | 1,559 | 2,516 |
वहीं महिंद्रा XUV700 भारत में पांचवी सबसे अधिक बिकने वाला 7-सीटर कार रही है और पिछले महीनें इसकी कुल 4,505 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 4,138 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 9 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टोयोटा की इनोवा रेंज ने फरवरी 2022 में 4,318 यूनिट के मुकाबले 4,169 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जिसमें सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।
वहीं फॉर्च्यूनर फुल-साइज़ एसयूवी 85 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1,848 यूनिट के मुकाबले 3,426 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है। वहीं रेनो इंडिया की ट्राइबर 27 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 2,397 यूनिट के मुकाबले कुल 3,056 यूनिट के साथ आठवें स्थान पर रही है।
वहीं एमजी हेक्टर को सूची में 2,558 यूनिट के साथ नौवां स्थान मिला है। जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 2,102 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 22 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में हेक्टर फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। वहीं हुंडई अलकाज़ार एसयूवी पिछले महीनें कुल मिलाकर 1,559 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दसवें स्थान पर रही है। वहीं बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 2,516 यूनिट का था। जो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की गिरावट है।