फरवरी 2022 की बिक्री में टॉप 10 7-सीटर कारें – एर्टिगा, बोलेरो, कैरेंस, XUV700, सफारी

kia carens vs maruti ertiga

मारुति सुजुकी एर्टिगा फरवरी 2022 में 11,649 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बनकर उभरी है

फरवरी 2022 के महीनें में मारुति सुजुकी एर्टिगा 11,649 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 9,774 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा बोलेरो पिछले महीने 11,045 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 4,843 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 128 फीसदी की शानदार वृद्धि है।

वहीं हाल ही में लॉन्च हुई किआ कैरेंस ने भी 7-सीटर कार सेगमेंट में अपनी दमदार एंट्री की है और यह 5,109 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की सूची में तीसरे स्थान पर रही है। इसे 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में बेचा जाता है और यह तीन इंजन और तीन ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश कि जाती है। किआ ने अब तक कैरेंस की 19,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है।

दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख ने हाल ही में अपने मॉडलों की प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए आंध्र प्रदेश में अपनी अनंतपुर सुविधा में अपनी तीसरी पारी शुरू की है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में कैरेंस एक मजबूत प्रभाव डालेगी क्योंकि इसकी कीमत 8.99 लाख रूपए से शुरू होकर 16.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जो ग्राहकों के लिए अत्यधिक आकर्षक है। वहीं टोयोटा ने पिछले महीने इनोवा क्रिस्टा की 28.2 फीसदी की गिरावट के साथ 4,318 यूनिट की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 6,018 यूनिट का था।Toyota-Innova-Crysta-4.jpg

टॉप 10 7-सीटर कारें फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. मारूति सुजुकी एर्टिगा (19%) 11,649 9,774
2. महिंद्रा बोलेरो (128%) 11,045 4,843
3. किआ कैरेंस 5,109
4. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (-28.2%) 4,318 6,018
5. महिंद्रा एक्सयूवी700 4,138
6. मारूति सुजुकी एक्सएल6 (9.4%) 3,304 3,020
7. महिंद्रा स्कॉर्पियो (-26%) 2,610 3,532
8. हुंडई अलकाजार 2,516
9. रेनो ट्राइबर (-32.5%) 2,397 3,553
10. टाटा सफारी (12.4) 1,919 1,707

पिछले साल के फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली महिंद्रा एक्सयूवी700 एक बार फिर टॉप 10 कि सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है और यह पिछले महीने 4,138 यूनिट की बिक्री के साथ इस सेगमेंट में पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं मारुति सुजुकी ने एक्सएल6 की 9.4 फीसदी की वृद्धि के साथ 3,304 यूनिट की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2021 में इसकी केवल 3,020 यूनिट कि बिक्री हुई थी।

वहीं महिंद्रा ने फरवरी 2021 में स्कॉर्पियो की कुल मिलाकर 2,610 यूनिट की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 3,532 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 26 फीसदी की गिरावट है। वहीं हुंडई ने एक बार फिर से अलकाज़ार के लिए बिक्री के शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं और फरवरी 2022 में इसकी 2,516 यूनिट की बिक्री हुई है।Hyundai-Alcazar-6.jpgफरवरी 2022 में रेनो ट्राइबर की 2,397 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 3,553 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 32.5 फीसदी की गिरावट है। वहीं टाटा सफारी को सूची में अंतिम स्थान मिला है और फरवरी 2022 में इसकी 1,919 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 1,707 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 12.4 फीसदी की वृद्धि है।