अप्रैल 2023 की बिक्री में टॉप 10 7-सीटर कारें – स्कार्पियो, बोलेरो, कैरेंस, इनोवा, फॉर्च्यूनर

mahindra scorpio N-8

Pic Source: Sitikantha Chakra

अप्रैल 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो टॉप 10 7-सीटर बिक्री चार्ट में शीर्ष स्थान पर रही है, इसके बाद क्रमश: बोलेरो और कैरेंस ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है

भारतीय बाजार में अप्रैल 2023 के महीने में टॉप 10 7-सीटर कारों की बिक्री में स्कॉर्पियो ने पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी के इस मॉडल ने साल 2022 में इसी अवधि के दौरान 2,712 यूनिट के मुकाबले 255 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने महिंद्रा ने स्कॉर्पियो की 9,617 यूनिट की बिक्री की है। वहीं कंपनी की बोलेरो एमयूवी दूसरे स्थान पर रही है। इसकी पिछले महीने 7,686 यूनिट के मुकाबले 9,054 यूनिट की बिक्री हुई है।

इसकी बिक्री में साल-दर-साल 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि बोलेरो लगभग दो दशकों से लगातार बिक रही है और निकट भविष्य में इसके नई पीढ़ी प्राप्त करने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर किआ ने कैरेंस एमपीवी की अप्रैल 2022 में 5,754 यूनिट की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 6,107 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज की है। बिक्री के मामले में किआ कैरेंस ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं मारुति सुजुकी एर्टिगा ने सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। किआ कैरेंस इसे पछाड़कर भारत में सबसे अधिक बिकने वाली एमपीवी कार रही है। एर्टिगा की पिछले साल इसी अवधि के दौरान 14,889 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो अप्रैल 2023 में घटकर कुल 5,532 यूनिट रही है। इस तरह एर्टिगा की बिक्री में सालाना आधार पर 63 प्रतिशत की भारी गिरावट हुई है। वहीं टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाईक्रॉस की संयुक्त रूप से कुल मिलाकर 4,837 यूनिट की बिक्री हुई है।

टॉप 10 7-सीटर कारें अप्रैल 2023 अप्रैल 2022
1. महिंद्रा स्कार्पियो (255%) 9,617 2,712
2. महिंद्रा बोलेरो (18%) 9,054 7,686
3. किआ कैरेंस (6%) 6,107 5,754
4. मारुति सुजुकी एर्टिगा (-63%) 5,532 14,889
5. टोयोटा इनोवा (-24%) 4,837 6,351
6. महिंद्रा XUV700 (6%) 4,757 4,494
7. मारुति सुजुकी XL6 (-34%) 2,860 4,366
8. टोयोटा फॉर्च्यूनर (27%) 2,578 2,022
9. रेनो ट्राइबर (-29%) 2,079 2,910
10. हुंडई अलकाज़ार (-16%) 2,037 2,422

वहीं पिछले साल की इसी अवधि में इनावो की 6,351 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 24 फीसदी की गिरावट है। वहीं महिंद्रा की XUV700 ने कुल मिलाकर 4,757 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में छठा स्थान हासिल किया है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 4,494 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसमें साल दर साल 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मारुति सुजुकी XL6 ने 34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,366 यूनिट के मुकाबले कुल 2,860 यूनिट के साथ सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं टोयोटा फॉर्चूनर फुल एसयूवी की पिछले महीने 2,022 यूनिट की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,578 यूनिट की बिक्री हुई है।

वहीं रेनो ट्राइबर की पिछले महीनें 2,910 यूनिट के मुकाबले 29 फीसदी की गिरावट के साथ कुल मिलाकर 2,079 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं हुंडई अलकाज़ार पिछले महीनें 2,422 यूनिट के मुकाबले 2,037 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दसवें स्थान पर रही है, जो सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट है।