अप्रैल 2022 की बिक्री में टॉप 10 7-सीटर कारें – एर्टिगा, बोलेरो, कैरेंस, इनोवा, XL6

kia carens-6
Pic Source: Abhijeet Shrivastava

मारूति सुजुकी अर्टिगा अप्रैल 2022 में कुल 14,889 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 8,644 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 72 प्रतिशत की वृद्धि है

मारुति सुजुकी अर्टिगा ने पिछले महीने सूची का नेतृत्व किया है और कंपनी ने इस सेगमेंट में कुल मिलाकर 19,255 यूनिट की रिकार्ड बिक्री की है। मारूति सुजुकी अर्टिगा 14,889 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है। इसके मुकाबले अप्रैल 2021 में इसकी 8,644 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 72 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। मारूति सुजुकी एर्टिगा की बिक्री मे वद्धि का सबसे बड़ा कारण हाल ही में लॉन्च हुआ इसका फेसलिफ्ट वर्जन है। अपडेटेड एर्टिगा को मामूली कॉस्मेटिक अपग्रेड, कुछ नए फीचर्स और एक नए पावरट्रेन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन प्राप्त हुआ है।

वहीं महिंद्रा बोलेरो पिछले महीने 7,686 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 6,152 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि है। भारत में बोलेरो की बिक्री लगभग दो दशकों से हो रही हैं और यह लंबे समय से महिंद्रा के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है।

वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा अप्रैल 2022 में कुल 6,351 यूनिट की बिक्री के साथ सूची मे तीसरे स्थान पर रही है, जबकि अप्रैल 2021 में यह इसकी 3,600 यूनिट कि बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 76 फीसदी की भारी वृद्धि है। टोयोटा भी इस एमपीवी के नए जेनरेशन को साल 2023 में पेश कर सकती है और इसे हाल ही में सड़कों पर परीक्षण के दौरान देखा गया है।
2022 maruti suzuki ertiga

मॉडल अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. मारुति सुजुकी अर्टिगा (72%) 14,889 8,644
2. महिंद्रा बोलेरो (25%) 7,686 6,152
3. टोयोटा इनोवा (76%) 6,351 3,600
4. किआ कैरेंस 5,754
5. महिंद्रा XUV700 4,494
6. मारुति सुजुकी एक्सएल6 (29%) 4,366 3,373
7. रेनो ट्राइबर (20%) 2,910 2,426
8. महिंद्रा स्कार्पियो (-24%) 2,712 3,577
9. हुंडई अलकाज़ार  2,422
10. टाटा सफारी (37%) 2,071 1,514

वहीं फरवरी 2022 में लॉन्च हुई किआ कैरेंस ने भी अपना दम दिखाया है और अप्रैल 2022 में इसकी कुल मिलाकर 5,754 यूनिट की बिक्री हुई है। इस एमपीवी को भारत में 6-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में पेश किया गया है। भारत में इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 50,000 यूनिट से भी ज्यादा की बुकिंग मिल चुकी है और इसकी प्रतीक्षा अवधि वेरिएंट के आधार पर 75 सप्ताह तक है।

वहीं मारुति सुजुकी ने पिछले महीने XL6 की कुल मिलाकर 4,366 यूनिट की बिक्री की है, जबकि 2021 में इसी अवधि में यह यह आंकड़ा 3,373 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की वृद्धि है। एर्टिगा की तरह एक्लएल6 को अपडेट प्राप्त हुआ है और यह एर्टिगा के समान इंजन द्वारा संचालित है। इसे नए डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, अलॉय व्हील का एक नया सेट, TPMS, सुजुकी कनेक्ट और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

tata safari persona orcus white

रेनो इंडिया ने पिछले महीने ट्राइबर की कुल मिलाकर 2,910 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 2,426 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा ने स्कार्पियो की अप्रैल 2022 में कुल मिलाकर 2,712 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 3,577 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 24 फीसदी की गिरावट है।

हालाँकि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बदल सकता है, क्योंकि महिंद्रा देश में नई स्क़ॉर्पियो को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं अप्रैल 2022 में हुंडई अलकाज़ार की कुल मिलाकर 2,422 यूनिट की बिक्री हुई है। टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से सफारी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है और 37 फीसदी की वृद्धि के साथ इसकी 2,071 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा केवल 1,514 यूनिट का था।