भारत में MG Hector Plus के मुकाबले आ रही हैं ये 3 नई SUV

भारत में इन दिनों लोकप्रिय 5-सीटर एसयूवी पर बेस्ड 6 या 7-सीटर एसय़ूवी का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है इस लेख में आपको आने वाले दिनों में लॉन्च होने जा रही इन्हीं एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं

हाल ही में एमजी मोटर्स (MG Motors) ने भारत में अपनी नई 6-सीटर एसयूवी एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) को लॉन्च किया है। इस कार को कंपनी ने भारत में काफी लोकप्रिय टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी के मुकाबले उतारा गया है और यह मूलरूप से 5-सीटर एमजी हेक्टर (MG Hector) बेस्ड है।

देखा जाए तो इन दिनों 5 सीटर पर बेस्ड 6 या 7-सीटर कारों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है और कई निर्माता इस पर कार्य कर रहे हैं, लिहाजा हम इस लेख में आपको तीन ऐसी 3-रो वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा और इनका मुकाबला सीधे MG Hector Plus से होगाः

1. टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas)

टाटा मोटर्स ने फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा ग्रेविटास से पर्दा हटाया था। यह कार मूल रूप से कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर बेस्ड है और इसे शुरू में केवल 6-सीटर एडिशन में लॉन्च किया जाएगा। यह कार सीधे एमजी हेक्टर प्लस के मुकाबले होगी। टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) को टाटा मोटर्स के ओमेगा एआरसी प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर टाटा हैरियर (Tata Harrier) भी विकसित की गई है।

Tata Gravitas2

डाइमेंशन में ग्रेविटास 4,661 मिमी लंबी, 1,894 मिमी चौड़ी और 1,786 मिमी ऊंची होगी, जबकि इसका व्हीलबेस 2,741 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी का होगा। टाटा ग्रेविटास को पावर देने के लिए 2.0-लीटर वाले टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा और यह हैरियर में भी ड्यूटी पर है। यह यूनिट 170bhp की मैक्सिमम पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक शामिल है।

2. महिन्द्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500)

महिन्द्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500) भारत में काफी लोकप्रिय है, लेकिन इसे अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है। इसलिए महिन्द्रा कॉम्पिटेशन में बने रहने के लिए मार्केट में अगले साल तक नई जेनरेशन महिन्द्रा एक्सयूवी500 को उतारने जा रही है और इसे कई बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह नया मॉडल कंपनी के नए मोनोकोक फ्रंट-व्हील-ड्राइव प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा और फ्रंट डिजाइन ऑटो एक्सपो 2020 में पेश की गई महिन्द्रा फंस्टर कॉन्सेप्ट लिया जाएगा।

2021 Mahindra XUV 500

पावर देने के लिए नई XUV500 में दो इंजन ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें पहला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और दूसरा 2.2-लीटर डीजल यूनिट होगा। पहला इंजन 190bhp की पावर और 380Nm का टार्क जेनरेट करता है, जबकि ऑयल बर्नर 180bhp का प्रोडक्शन करेगा। इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन के साथ रहेगा।

3. हुंडई एल्काज़ार (Hyundai Alcazar)

हाल ही में हुंडई ने भारत में 5-सीटर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के नए जेनरेशन को लॉन्च किया है और कंपनी इसी कार पर बेस्ड एक नया मॉडल हुंडई अलकेजर (Hyundai Alcazar) को मार्केट में उतारने की योजना बना रही है। इस एसयूवी की कंपनी ने टेस्टिंग शुरू कर दी है और तीसरे रो की सीट को बढाने के लिए रियर में कई बदलाव किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस एसयूवी को साल 2021 में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Hyundai Creta 7seater spied

कहा जा रहा है कि 7-सीटर एसयूवी की कीमत 13 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच होगी, जबकि पावर के लिए Alcazar मौजूदा क्रेटा के साथ इंजन शेयर करेगी। क्रेटा वर्तमान में 1.5 लीटर वाले नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर वाले टर्बो-डीजल और 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से संचालित होती है। कंपनी दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन को जोड़ सकती है।