एक बार चार्ज होने पर धांसू रेंज देती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें

kia ev6-10

यहाँ उन टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया गया है, जो भारतीय बाजार में एक बार चार्ज होने पर ज्यादा रेंज के साथ उपलब्ध है

अगर आप पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और अपने लिए किसी नई इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन आपकी समझ में यह नहीं आ रहा है कि आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा रहेगा, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहाँ हम आपको भारत में उपलब्ध उन 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्यादा रेंज के साथ उपलब्ध है।

1. बीएमडब्ल्यू i4

बीएमडब्ल्यू i4 के साथ एक बार चार्ज होने पर 590 किमी की रेंज का दावा किया गया है और यह 4-सीरीज ग्रैन कूप पर आधारित है। यह गाड़ी अपनी सर्वोच्च ड्राइविंग डायनेमिक्स, प्रीमियम और स्पोर्टी इंटीरियर के लिए जानी जाती है। बीएमडब्ल्यू i4 को 205 kW DC चार्जर सहित कई चार्जिंग विकल्पों का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है, जो कार को 30 मिनट से अधिक समय में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके अन्य चार्जिंग विकल्पों में 50 kW DC चार्जर और 11 kW AC चार्जर भी शामिल हैं।

2. किआ EV6

किआ EV6 भारत में हाल ही में पेश की गई है और इसके साथ एक बार चार्ज होने पर 528 किमी की रेंज का दावा है। यह भारत में किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो कि अपनी सराहनीय रेंज के अलावा एक पावरफुल पावरट्रेन के साथ आती है। इसमें 77.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है और इसे 400V और 800V चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है। इसे 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 18 मिनट का समय लगता है।

3. ऑडी ई-ट्रॉन जीटी

ऑडी ई-ट्रॉन जीटी भारत में इलेक्ट्रिक कारों की सूची में सबसे ज्यादा पावरफुल और मजेदार कार है। इसके साथ कंपनी 500 किमी की रेंज का दावा करती है और इसे 93 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इस कार को 22 kW तक की AC चार्जिंग या 270 kW तक DC फास्ट चार्जिंग का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है। एसी चार्जर से कार को 5 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 9 घंटे और 30 मिनट का समय लगता है, जबकि डीसी चार्जर भी समान आंकड़ों के लिए 22 मिनट और 30 सेकंड का समय लेता है।

4. जगुआर आई-पेस

एक बार चार्ज होने पर 470 किमी की रेंज के साथ आने वाली जगुआर आई-पेस भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस इलेक्ट्रिक जगुआर कार का इंजन 400 एचपी की पावर और 696 एनएम का टार्क विकसित करता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 90 kWh बैटरी पैक से लैस है। 11kW के होम चार्जर से इसे 12.9 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जबकि 50kW DC चार्जर एक घंटा चार्ज होने पर 270 किमी तक की रेंज देता है।

5. एमजी जेडएस ईवी

भारत में एमजी जेडएस ईवी एमजी ब्रांज की पहली इलेक्ट्रिक कार है और हाल ही में इसे मिड-लाइफ अपडेट मिला था। कार को अब 50.3 kW का बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज होने पर 461 किमी की रेंज देता है। इस मोटर को 7.4 kW AC वॉल बॉक्स चार्जर या 50kW DC चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है। यह अभी भारत में बिक्री पर सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।