फरवरी 2026 में इन 10 SUVs का रहा जलवा, Tata Nexon बनी नंबर 1

Tata Nexon (7)

फरवरी 2026 में टॉप 10 एसयूवी की सूची में, टाटा नेक्सन ने 19,430 यूनिट की बिक्री के साथ पंच, क्रेटा और ब्रेज़ा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया

भारतीय बाजार में पिछले महीने SUV सेगमेंट का दबदबा बरकरार रहा। कॉम्पैक्ट और मिडसाइज़ कैटेगरी की कई SUVs ने मजबूत बिक्री दर्ज की है। पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 SUVs की सूची में Tata Nexon, Tata Punch, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Brezza और Mahindra Scorpio जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल रहे, जिससे इस सेगमेंट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

सूची में एक बार फिर टाटा Nexon पहले स्थान पर रही। इस कॉम्पैक्ट SUV की फरवरी 2026 में 19,430 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि फरवरी 2025 में इसी अवधि के दौरान इसकी 15,349 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसमें 27 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज हुई है। दूसरे स्थान पर Tata Punch रही, जिसकी फरवरी 2026 में 18,748 यूनिट बिक्री हुई। फरवरी 2025 में इसकी 14,559 यूनिट बिकी थीं, जिससे इसे 29 प्रतिशत की सालाना बढ़त मिली।

मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा ने भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। फरवरी 2026 में इसकी 17,938 यूनिट बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में इसकी 16,317 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसमें 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा भी ज्यादा पीछे नहीं रही। फरवरी 2026 में इसकी 17,863 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2025 में 15,392 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

Maruti Brezza SUV

Model

Feb 2026 Sales

Feb 2025 Sales

YoY

1. Tata Nexon

19,430

15,349

27%

2. Tata Punch

18,748

14,559

29%

3. Hyundai Creta

17,938

16,317

10%

4. Maruti Suzuki Brezza

17,863

15,392

16%

5. Mahindra Scorpio

14,665

13,618

8%

6. Maruti Suzuki Fronx

13,898

21,461

-35%

7. Maruti Suzuki Victoris

13,021

0

0%

8. Mahindra Thar

11,047

9,248

19%

9. Hyundai Venue

10,494

10,125

4%

10. Kia Seltos

10,308

6,446

60%

वहीं महिंद्रा स्कार्पियो (Classic और N वर्जन सहित) की लोकप्रियता भी बरक़रार रही। फरवरी 2026 में इसकी 14,665 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने में बेचीं गई 13,618 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी Fronx की बिक्री में गिरावट आई है। फरवरी 2026 में इसकी 13,898 यूनिट बिकीं, जबकि फरवरी 2025 में 21,461 यूनिट बिक्री हुई थी, यानी इसमें 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Victoris ने भी अच्छी शुरुआत की और फरवरी 2026 में 13,021 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में यह मॉडल रैंकिंग में और ऊपर जा सकता है। सूची के अंत में महिंद्रा थार, हुंडई वेन्यू और किआ सेल्टोस रहे। महिंद्रा थार की फरवरी 2026 में 11,047 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल 9,248 यूनिट बिकी थीं। इस तरह बिक्री में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

New Kia Seltos (9)

वहीं हुंडई वेन्यू की पिछले महीने 10,494 यूनिट बिक्री की हुई है, जो पिछले साल की 10,125 यूनिट के मुकाबले 4 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं किआ सेल्टोस ने फरवरी 2026 में 10,308 यूनिट की बिक्री के साथ पिछले साल की 6,446 यूनिट के मुकाबले 60 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। हाल के महीनों में इन मॉडलों को मिले अपडेट्स और नए फीचर्स की वजह से ग्राहकों की दिलचस्पी और भी बढ़ी है।