रैपिड का मौजूदा मॉडल 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित हैं, जो कि 110 पीएस की अधिकतम पावर और 175 न्य़ूटन मीटर के टॉर्क को विकसित करने में सक्षम है
स्कोडा ऑटो इंडिया भारत में एक नई सेडान को लॉन्च करने की योजना बना रही है और यह कार देश में वर्तमान में बिक्री पर उपलब्ध स्कोडा रैपिड की जगह लेगी। कंपनी ने नई सेडान के लॉन्च की पहले ही पूष्टि की है, जो कि न केवल रैपिड से ज्यादा बड़ी और प्रीमियम होगी बल्कि कंपनी के भारतीय पोर्टपोलियो में मौजूदा रैपिड मॉडल से एक कदम आगे होगी।
हाल ही में स्कोडा ऑटो इंडिया के निदेशक ज़ैक हॉलिस ने सोशल मीडिया पर एक यूजर्स के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि हम एक नई रैपिड को लॉन्च नहीं करेंगे, बल्कि हम साल के अंत तक एक नई मिड साइज का सेडान का अनावरण करेंगे, जो कि वर्तमान रैपिड के ऊपर स्थित होगी।
स्कोडा की यह आगामी सेडान कंपनी के नए MQB A0 (IN) प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है और इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। खबरों की मानें तो नई सेडान को स्लाविया या लौरा नाम दिया जा सकता है। इसी प्लेटफार्म पर विकसित हुई स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन तैगुन भी जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही हैं। अतः इसी प्लेटफार्म पर एक और नई कार विकसित करके कंपनी लागत को कम करना चाहती है, ताकि प्रतिस्पर्धी कीमत रख सके।

कहा जा रहा है कि नई सेडान मौजूदा रैपिड मॉडल की तुलना में आकार में बड़ी होगी और पैनोरमिक सनरूफ की पेशकश करने वाली सेडान से ज्यादा अधिक प्रीमियम होगी। हॉलिस ने संकेत दिया है कि नई सेडान को इस साल के कुछ समय बाद लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके अलावा एक यूजर्स के नई जेनरेशन स्कोडा फैबिया हैचबैक के साथ सवाल पर कहा है कि कार निर्माता की अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल कंपनी इस सप्ताह के अंत में कुशाक एसयूवी और 2021 में एक नई सेडान को लॉन्च करने के लिए व्यस्त है। हॉलिस ने यह भी कहा कि स्कोडा रैपिड अपने लाइफ सायकल के अंत तक पहुंच जाएगी और भारत में इसके उत्पादन को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि कार निर्माता भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही CNG विकल्प के साथ रैपिड सेडान की पेशकश कर सकती है।

बता दें कि स्कोडा ने भारत में पहली बार रैपिड सेडान को नवंबर 2011 में लॉन्च किया था और बाद में इसे देश में बीएस6 मानकों के लागू होने के बाद अपडेट भी किया गया था। रैपिड का मौजूदा मॉडल 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित हैं, जो कि 110 पीएस की अधिकतम पावर और 175 न्य़ूटन मीटर के टॉर्क को विकसित करने में सक्षम है।
स्कोडा ने हाल ही में भारतीय बाजारों के लिए चौथे जेनरेशन की ऑक्टेविया सेडान को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत कीमत 25.99 लाख रूपए से शुरू है। इस सेडान को स्टाइल और L&K के दो वेरिएंट में पेश किया गया है। यह सेडान सेगमेंट में स्कोडा का प्रमुख मॉडल बना रहेगा, जबकि आगामी मॉडल भारत में इस चेक कार निर्माता कंपनी के लिए दूसरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।