Tata XPRES रेंज में पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर CNG वेरिएंट शामिल – कीमत 5.59 लाख से शुरू

XPRES पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 5 साल या 1.80 लाख किमी (जो पहले हो) तक बढ़ाई जा सकने वाली वारंटी मिलती है

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता टाटा मोटर्स ने आज अपनी लोकप्रिय फ्लीट सेडान Tata XPRES को पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले XPRES केवल इलेक्ट्रिक (XPRES EV) के रूप में उपलब्ध थी। नए वेरिएंट्स के साथ कंपनी का लक्ष्य बड़े फ्लीट और कमर्शियल मोबिलिटी बाजार को कवर करना है। यह कदम टाटा की मल्टी-पावरट्रेन रणनीति को और मजबूत करता है, जिससे फ्लीट ऑपरेटर्स को भरोसेमंद गाड़ियाँ मिलती हैं जो ज्यादा समय तक बिना रुके चल सकें।

टाटा XPRES पेट्रोल और CNG की बुकिंग देशभर की अधिकृत फ्लीट डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में पेट्रोल वेरिएंट के लिए 5.59 लाख रुपये और CNG वेरिएंट के लिए 6.59 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद किफायती बनाती है।

नई XPRES पेट्रोल और CNG को 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है, जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। ये दोनों वेरिएंट खासतौर पर फ्लीट उपयोग को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, ताकि लंबे समय तक भरोसेमंद और टिकाऊ परफॉर्मेंस दी जा सके। खास बात यह है कि XPRES CNG में सेगमेंट-फर्स्ट 70 लीटर (वॉटर कैपेसिटी) ट्विन-सिलेंडर CNG टैंक दिया गया है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी क्षमता वाला टैंक है। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बार-बार CNG भरवाने की चिंता नहीं रहती है।

Tata Tigor Xpres CNG Taxi (2)

ट्विन-सिलेंडर CNG सिस्टम की स्मार्ट पैकेजिंग की वजह से बूट स्पेस पर कोई समझौता नहीं किया गया है। यह फीचर फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए बेहद अहम है, क्योंकि कम लगेज स्पेस के कारण होने वाले बुकिंग नुकसान को यह काफी हद तक कम करता है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो इसे पेट्रोल फ्लीट सेडान सेगमेंट में सबसे आगे रखता है।

इस मौके पर टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि “Tata XPRES को फ्लीट ग्राहकों की असल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि 70 लीटर ट्विन-सिलेंडर CNG, बड़ा बूट स्पेस, भरोसेमंद इंजन, लंबी वारंटी, खास फाइनेंस स्कीम्स और समर्पित फ्लीट डीलरशिप्स के साथ XPRES अब इलेक्ट्रिक और ICE—दोनों विकल्पों में एक फ्यूचर-रेडी मोबिलिटी सॉल्यूशन बन चुकी है।”

Tata Tigor Xpres CNG Taxi

फ्लीट ऑपरेटर्स की सुविधा के लिए XPRES ICE वेरिएंट पर 3 साल या 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है, जिसे 5 साल या 1.80 लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, महज 0.47 रुपये प्रति किमी की कम मेंटेनेंस लागत और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों के साथ Tata XPRES पेट्रोल और CNG को अपने सेगमेंट का बेस्ट वैल्यू फॉर मनी फ्लीट सेडान माना जा रहा है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...