टाटा टिगोर सीएनजी लॉन्च से पहले डीलरशिप पर आई नजर

टाटा मोटर्स जल्द ही टियागो और टिगोर सीएनजी को अपनी रेंज में शामिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है और डीलरशिप पर पहले बैच का आगमन शुरू हो गया है

टाटा मोटर्स अपनी नई सीएनजी कारों के साथ जल्द ही वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों के पोर्टपोलियो को विस्तार देने जा रही है। कंपनी जल्द ही देश में अपनी प्रमुख हैचबैक टाटा टियागो और टिगोर सेडान के सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च करने जा रही है और दोनों कारें अब टाटा के अधिकृत डीलरशिप पर पहुँचने लगी हैं।

दरअसल टाटा अपनी पहली सीएनजी कार 19 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है और उम्मीद है कि ये सीएनजी मॉडल अपने पेट्रोल-संचालित समकक्षों की तुलना में लगभग 70,000 रुपये महंगे हो सकते हैं। हाल ही में टाटा टिगोर सीएनजी को भी एक डीलरशिप यार्ड में देखा गया है, जिसका वीडियो Mr Gaadi wale नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

खबरों की मानें तो टाटा मोटर्स अपनी इन कारों के टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ सीएनजी विकल्प पेश करेगी। टियागो की बात करें तो यह एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड प्लस ट्रिम्स के साथ सीएनजी में उपलब्ध होंगी, जबकि टिगोर सेडान एक्सजेड और एक्सजेड प्लसट्रिम्स के साथ सीएनजी विकल्प में उपलब्ध होगी।

इसका अर्थ यह भी है कि खरीददारों को टाटा की सीएनजी कारों को खरीदने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस मतलब यह भी है कि कंपनी अपनी नई सीएनजी कारों के साथ सुविधाओं में कोई समझौता नहीं करने वाली है और कंपनी टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ सीएनजी विकल्प की पेशकश के साथ प्रति यूनिट अपने मार्जिन को भी बढ़ाने का कार्य करेगी।

बता दें कि टियागो और टिगोर के एक्सजेड और एक्सजेड प्लस वेरिएंट में एंड्राइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, USB चार्जिंग, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉयस कमांड रिकग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।tata-tigor-cng-2.jpgअन्य फीचर्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड मिरर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फॉलो-मी होम लैंप, रियर पार्क असिस्ट सेंसर और पर्किंग कैमरा, फ्रंट फॉग लैंप, रियर डिफॉगर और पंचर रिपेयर किट आदि मिलते हैं। वर्तमान में टियागो और टिगोर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित हैं, जो कि 86 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, लेकिन सीएनजी वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा और पावर व टॉर्क रेसियो में थोड़ी कमी आएगी।