जून 2020 की बिक्री में Tata Tiago ने Maruti Swift को पछाड़ा

भारत में मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) पिछले कई सालों से बिक्री के मामले में आगे रही है, लेकिन जून 2020 में टाटा टियागो (Tata Tiago) बाजी मारने में सफल रही है

जून 2020 में कारों की बिक्री में जबरदस्त उलट फेर देखने को मिला है और कई हैरान करने वाले रूझान सामने आए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मासिक बिक्री के मामले में मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें हमेशा आगे रही हैं और मारुति डिजायर और मारुति स्विफ्ट देश भर में बिक्री की लिस्ट में सबसे उपर रहने वाली कारें हैं।

इसी तरह जून 2020 में बेची जाने वाली कारों की लिस्ट में मारूति ऑल्टो (Maruti Alto) नम्बर 1 पर रही, जिसकी 7,298 यूनिट बेची गई, जबकि पिछले महीने भी स्विफ्ट और डिजायर जैसे मॉडलों की भी बिक्री काफी हुई और Kwid और redi-GO जैसे किफायती मॉडलों ने भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।

इन सबके विपरीत टाटा टियागो अन्य कारों की तुलना में ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रही। जून 2020 में टाटा मोटर्स ने टियागो (Tata Tiago) की कुल 4,069 यूनिट बेचीं और यह जून 2019 में बेची गई 5,537 से यूनिट के मुकाबके इसमें 26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। टाटा टियागो जून 2020 की टॉप 10 कारों की लिस्ट में दसवें नम्बर पर भी रही।

tata Tiago

यहां ध्यान रखना आवश्यक है कि जून 2020 की टॉप 10 कारों में मारुति स्विफ्ट नहीं रही, लेकिन छोटी कार सेगमेंट में अभी भी मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) किसी महंगी कार की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय मॉडल है और यह टियागो से मामूली मार्जिन में ही पीछे रही।

मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जून 2020 में मारूति स्विफ्ट (Maruti Swift) की 4,013 यूनिट बेचीं, जो जून 2019 में बिकने वाली 16,330 यूनिट की तुलना में भारी गिरावट है। इससे यह स्पष्ट है कि Swift की लोकप्रियता टियागो जैसे सस्ते मॉडल की तुलना में बहुत बड़ी है।

maruti swift

यहां तक ​​कि हुंडई ग्रैंड i10, जो कि मारुति स्विफ्ट की प्रत्यक्ष कॉम्पिटेटर है। जून 2019 में ग्रैंड i10 ने 6,907 यूनिट की बिक्री की, जबकि 2020 में 3,907 यूनिट के साथ इसमें 48 प्रतिशत की गिरावट रही। इससे स्पष्ट है कि ग्रैंड i10 महंगी होने के कारण पीछे रही, जबकि किफायती मॉडल ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही हैं।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...