टाटा सिएरा में 12.3 इंच फ्रंट पैसेंजर टचस्क्रीन, सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरैमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL ब्लैक साउंड सिस्टम, फ्रंट सीट्स के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं
टाटा मोटर्स ने नई सिएरा को भारतीय बाजार में 25 नवंबर को लॉन्च किया था और 17 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू की थी। पहले ही दिन इसे 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग मिलीं थी, जबकि करीब 1.35 लाख ग्राहक अपनी बुकिंग फाइनल करने की प्रक्रिया में हैं। लॉन्च के पहले दिन से ही नई सिएरा को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
भारत में नई टाटा सिएरा की बिक्री का आंकड़ा 10,000 यूनिट्स को पार कर चुका है। टाटा मोटर्स ने इसकी डिलीवरी जनवरी के मध्य से शुरू की थी। कई शहरों में डीलरशिप्स इस एसयूवी की डिलीवरी के लिए लगभग छह महीने तक का वेटिंग पीरियड बता रही हैं। टाटा मोटर्स ने नई सिएरा को मिडसाइज एसयूवी के रूप में पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से 21.29 लाख रुपये के बीच रखी गई है। इस कीमत को सही ठहराने के लिए इसमें सेगमेंट-फर्स्ट और बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स दिए गए हैं।
5 फरवरी को आयोजित टाटा मोटर्स की Q3 FY2026 अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान शैलेश चंद्रा ने कहा कि ऑल-न्यू सिएरा कंपनी के लिए एक प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर साबित होगी और मजबूत मांग को देखते हुए इसके प्रोडक्शन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल सिएरा का वेटिंग पीरियड करीब छह से सात महीने का है। कंपनी अगले पांच से छह महीनों में दो चरणों में उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी। अपने अंतिम बयान में उन्होंने यह भी कहा कि नई सिएरा ने कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन को बेहतर किया है।

एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश-फिटेड डोर हैंडल्स के साथ वेलकम लाइट्स, जेस्चर कंट्रोल्ड पावर टेलगेट और हिडन रियर वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इंटीरियर में 12.3-इंच फ्रंट पैसेंजर टचस्क्रीन, सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरैमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL ब्लैक साउंड सिस्टम, फ्रंट सीट्स के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट, ड्राइवर सीट के लिए 6-वे पावर एडजस्टमेंट, मेमोरी और वेलकम फंक्शन, तथा ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।
सुरक्षा के लिए कंपनी 22 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री HD सराउंड व्यू मॉनिटर और कई अन्य एडवांस फीचर्स देती है। इंजन विकल्पों में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल शामिल हैं। ट्रांसमिशन के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है।

वहीं टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि सिएरा के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन को अप्रैल और जून 2026 के बीच लॉन्च किया जाएगा और उम्मीद है कि इसकी रेंज 500 किमी के आसपास होगी।