
टाटा सिएरा की कीमत बेस ट्रिम के लिए 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि रेंज-टॉपिंग वेरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपये है
टाटा मोटर्स ने आख़िरकार सिएरा के सभी वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। अब तक सिर्फ सिएरा Smart+ पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख रुपये तय की गई थी, लेकिन नए अपडेट के साथ डीज़ल सहित कई उच्च वेरिएंट के दाम भी सामने आ गए हैं। नई सिएरा Smart+ डीज़ल वेरिएंट 12.99 लाख रुपये में लॉन्च हुआ है। हालाँकि अभी भी कुछ वैरिएंट की कीमतें आना बाकी है।
इस वेरिएंट में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और इसमें 50 से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स जैसे लाइट सेबर DRLs, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, पुश-बटन स्टार्ट, रियर AC वेंट्स, R17 व्हील्स, 4-डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रिक ORVMs और फ्लश डोर हैंडल शामिल हैं। हालांकि कंपनी ने इस वेरिएंट के डैशबोर्ड लेआउट का खुलासा अभी तक नहीं किया है, जबकि Pure और Adventure वेरिएंट के इंटीरियर का वीडियो साझा किया गया है।
इसके साथ ही टाटा ने Pure, Pure+, Adventure और Adventure+ वेरिएंट की कीमतें भी घोषित की हैं। सिएरा Pure पेट्रोल MT की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि DCA ऑटोमैटिक 14.49 लाख रुपये में उपलब्ध है। Pure डीज़ल MT की कीमत 14.49 लाख रुपये और डीज़ल AT की कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है। Pure+ वेरिएंट ज्यादा फीचर्स के साथ आते हैं।

इनकी कीमत पेट्रोल MT में 14.49 लाख रुपये से शुरू होकर पेट्रोल DCA में 15.99 लाख रुपये तक जाती है। डीज़ल Pure+ MT की कीमत 15.99 लाख रुपये और AT की कीमत 17.49 लाख रुपये है। Pure+ वेरिएंट में 75+ फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें R17 अलॉय व्हील्स, पैनोरैमिक सनरूफ, हिल डिसेंट कंट्रोल, 26.03 सेमी टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, क्रूज़ कंट्रोल और रियर कैमरा शामिल हैं।
Adventure वेरिएंट अधिक क्षमता और फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। Adventure पेट्रोल MT की कीमत 15.29 लाख रुपये और पेट्रोल DCA की कीमत 16.79 लाख रुपये है। डीज़ल MT 16.49 लाख रुपये में उपलब्ध है। Adventure+ वेरिएंट और ज्यादा फीचर्स के साथ आता है और इनकी शुरुआत 15.99 लाख रुपये (पेट्रोल MT) से होती है। वहीं 1.5 Hyperion पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 17.99 लाख रुपये है।

डीज़ल Adventure+ MT की कीमत 17.19 लाख रुपये और डीज़ल AT की कीमत 18.49 लाख रुपये रखी गई है। Adventure+ में 95+ फीचर्स जैसे R18 अलॉय व्हील्स, 31.24 सेमी टचस्क्रीन, 360° कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, टेरेन मोड्स, डिजिटल कॉकपिट और रूफ रेल्स शामिल हैं।
टाटा सिएरा तीन इंजन विकल्पों में आती है। इसके शुरुआती और मिड-स्पेक पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 104.5 बीएचपी की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध हैं।

इसके टॉप पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड TGDi हाइपेरियन इंजन मिलता है, जो 158 बीएचपी की अधिकतम पावर और 255 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन केवल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। डीज़ल वेरिएंट्स में 1.5 लीटर क्रायोजेट इंजन मिलता है, जो 116 बीएचपी की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीज़ल मॉडल्स में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।