Home कार न्यूज़ Tata Sierra के 50,000 ग्राहकों का जश्न, कंपनी ने पेश किया Jubilee...

Tata Sierra के 50,000 ग्राहकों का जश्न, कंपनी ने पेश किया Jubilee Edition

Tata Sierra Smart+ Jubilee Edition

टाटा मोटर्स ने Sierra की 50,000 यूनिट्स का आंकड़ा पूरा होने की खुशी में Jubilee Edition पेश किया है, जो Pure, Smart+ और Adventure वेरिएंट के लिए उपलब्ध है

टाटा मोटर्स ने भारत में Sierra SUV को नवंबर 2025 में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने 50,000 यूनिट्स का आंकड़ा पूरा होने की खुशी में Sierra Jubilee Edition पेश किया है। कंपनी ने इसे ग्राहकों के लिए एक स्पेशल सेलिब्रेशन एडिशन के तौर पर पेश किया है। तस्वीरों से पता चलता है कि Jubilee Edition को तीन अलग-अलग एक्सेसरी पैक्स Pure Jubilee Edition, Smart+ Jubilee Edition और Adventure Jubilee Edition में उपलब्ध कराया जाएगा। इन पैक्स के जरिए Sierra को ज्यादा प्रीमियम, स्टाइलिश और एडवेंचर-रेडी बनाया गया है।

Smart+ Jubilee Edition में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड दिए गए हैं। इसमें फ्रंट ग्रिल एड-ऑन, टेलगेट क्लैडिंग, रूफ रेल्स और सेमी-लेदरेट सीट कवर शामिल हैं। इसके अलावा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रियर कैमरा और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी मिलते हैं। यह पैक उन ग्राहकों के लिए है जो अपनी Sierra को ज्यादा प्रीमियम लुक देना चाहते हैं।

वहीं Pure Jubilee Edition में भी कई उपयोगी एक्सेसरीज़ जोड़ी गई हैं। इसमें फ्रंट ग्रिल एड-ऑन, टेलगेट क्लैडिंग, व्हील आर्च क्लैडिंग, रूफ रेल्स, सेमी-लेदरेट सीट कवर, पार्सल ट्रे, मैग्नेटिक सनशेड, लेदरेट स्टीयरिंग कवर और फ्रंट-रियर डैशकैम जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पैक बेस वेरिएंट को ज्यादा आकर्षक और सुविधाजनक बनाता है।

Tata Sierra Pure Jubilee Edition

जो ग्राहक ऑफ-रोड स्टाइल पसंद करते हैं, उनके लिए Adventure Jubilee Edition सबसे खास है। इसमें नया ROQ Kit दिया गया है, जो Sierra के एक्सटीरियर को ज्यादा दमदार और रग्ड लुक देता है। तस्वीरों में SUV पर नए बॉडी क्लैडिंग एलिमेंट्स, अलग स्टाइलिंग पार्ट्स और फ्रंट-रियर डैशकैम भी दिखाई दे रहा है। यह पैक एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी की साझा की गई तस्वीरों में “Celebrating 50,000 Legends on the Road” संदेश भी देखा जा सकता है। इससे साफ है कि Tata Motors ने Sierra के 50,000 ग्राहकों का धन्यवाद करने के लिए यह स्पेशल Jubilee Edition पेश किया है। फिलहाल कंपनी ने इन एक्सेसरी पैक्स की कीमत या उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Tata Sierra Pure Jubilee Edition (1)टाटा सिएरा में ग्राहकों को तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल है। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 106 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। वहीं 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर डीजल इंजन 120 PS की पावर और 280 Nm तक का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और DCT (ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।