Home कार न्यूज़ भारतीय बाजार में 30 जून को होगी Tata Sierra EV की एंट्री,...

भारतीय बाजार में 30 जून को होगी Tata Sierra EV की एंट्री, मिलेगी 500 किमी से अधिक की रेंज

Tata Sierra EV

Tata Sierra EV का मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति e Vitara, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, VinFast VF 6 और टोयोटा अर्बन क्रूजर Ebella जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होने की उम्मीद है

नई टाटा सिएरा पेट्रोल-डीजल के लॉन्च के छह महीने से ज्यादा समय के बाद अब आख़िरकार इसका इलेक्ट्रिक वर्जन का डेब्यू होने वाला है। टाटा मोटर्स 30 जून को अपनी इस नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाने वाली है। कंपनी ने पिछले साल जारी किए गए प्रमोशनल वीडियो में सिएरा ईवी की झलक दिखाई थी, जिससे इसके कई अहम डिजाइन बदलाव सामने आए थे।

टाटा सिएरा ईवी के फ्रंट डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें ICE मॉडल की तरह ब्लैक फ्रंट मास्क नहीं होगा और इसकी जगह बॉडी-कलर अपर फ़ेसिया दी जाएगी। SUV के फ्रंट में पूरी चौड़ाई में फैली LED DRL लाइट बार को और मोटा तथा अधिक आकर्षक डिज़ाइन दिया जाएगा।

हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स को ब्लैक पैनल्स के भीतर स्मार्ट तरीके से लगाया जाएगा। इसके अलावा, टाटा मोटर्स इसमें फ्रंट डोर पर “.ev” बैज और नए 19-इंच अलॉय व्हील्स भी दे सकती है, जिससे यह रेगुलर सिएरा से अलग नज़र आएगी। इंटीरियर की बात करें तो टाटा सिएरा ईवी का केबिन काफी हद तक ICE मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है।

Tata Sierra (5)

इसमें तीन स्क्रीन वाला हाई-टेक डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसमें EV से जुड़े कुछ खास सॉफ्टवेयर फीचर्स और अलग कलर थीम देखने को मिल सकती है।

मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो सिएरा ईवी में बेहतर राइड क्वालिटी के लिए मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा। वहीं, ICE मॉडल के फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सेटअप की जगह इसमें रियर-व्हील ड्राइव (RWD) लेआउट मिलेगा। इसके अलावा, एक अतिरिक्त इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्प भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

Tata Sierra (10)

संभावना है कि टाटा मोटर्स सिएरा ईवी को स्टैंडर्ड-रेंज RWD, एक्सटेंडेड-रेंज RWD और एक्सटेंडेड-रेंज AWD वेरिएंट्स में पेश करेगी। एक्सटेंडेड-रेंज RWD वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इसके अलावा, एसयूवी में Vehicle-to-Load (V2L) बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है, जिसकी मदद से बैटरी में स्टोर बिजली का उपयोग बाहरी डिवाइस चलाने के लिए किया जा सकेगा।