Home कार न्यूज़ Tata Sierra EV 18.79 लाख में हुई लॉन्च, जानें सभी वेरिएंट्स के...

Tata Sierra EV 18.79 लाख में हुई लॉन्च, जानें सभी वेरिएंट्स के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन

Tata Sierra EV (15)

Tata Sierra EV को Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A सहित 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है और इसमें 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है

Tata Sierra EV को भारत में 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसके टॉप QWD डुअल-मोटर वेरिएंट की कीमत 25.99 लाख रुपये तक जाती है। यह इलेक्ट्रिक SUV कुल पांच वेरिएंट्स – Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A में उपलब्ध है। वहीं, Empowered A 75 kWh वेरिएंट को QWD (Quad Wheel Drive) सिस्टम के साथ 1.20 लाख रुपये अतिरिक्त देकर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 7.2 kW AC फास्ट चार्जर की कीमत 49,000 रुपये रखी गई है।

Sierra EV में 63 kWh और 75 kWh LFP बैटरी पैक का विकल्प मिलता है, जिनमें सेल-टू-पैक आर्किटेक्चर और लाइफटाइम बैटरी वारंटी दी गई है। 63 kWh बैटरी के साथ यह 585 किमी (MIDC) की रेंज देती है, जबकि 75 kWh RWD वर्जन की दावा की गई रेंज 665 किमी (MIDC) है। QWD डुअल-मोटर वर्जन की रेंज थोड़ी कम है, लेकिन इसमें बेहतर ट्रैक्शन और फ़ास्ट परफॉर्मेंस मिलती है। भारतीय बाजार में Sierra EV का मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric, MG ZS EV, Maruti Suzuki e Vitara, VinFast VF6, VinFast VF7 और Toyota Urban Cruiser Ebella जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।

पावरट्रेन की बात करें तो RWD वेरिएंट में 175 kW की इलेक्ट्रिक मोटर और 340 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं QWD वर्जन में आगे की ओर 103 kW की दूसरी मोटर भी दी गई है, जो 164 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। टाटा के अनुसार RWD मॉडल में 2,857 Nm और QWD वर्जन में 4,922 Nm का व्हील टॉर्क मिलता है। सबसे तेज Sierra EV केवल 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

Variant

Price

Pure 63 kWh RWD

Rs. 18.79 lakh

Pure S 63 kWh RWD

Rs. 19.99 lakh

Adventure 63 kWh RWD

Rs. 20.99 lakh

Adventure 75 kWh RWD

Rs. 22.19 lakh

Empowered 63 kWh RWD

Rs. 22.79 lakh

Empowered 75 kWh RWD

Rs. 23.79 lakh

Empowered A 75 kWh RWD

Rs. 24.79 lakh

Empowered A 75 kWh QWD

Rs. 25.99 lakh

Tata Sierra EV (10)

चार्जिंग के लिए Sierra EV में 120 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 26 मिनट लगते हैं। कंपनी का दावा है कि 63 kWh वर्जन केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 203 किमी और 75 kWh वर्जन 263 किमी तक की रेंज हासिल कर सकता है। इसमें 622 लीटर का बूट स्पेस और 55 लीटर का फ्रंक (फ्रंट स्टोरेज) भी मिलता है। इसके अलावा Vehicle-to-Load (V2L) और Vehicle-to-Vehicle (V2V) चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। नीचे हमने सभी वेरिएंट के फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

बेस Pure वेरिएंट में 63 kWh बैटरी और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटो हेडलैंप, LED DRLs, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, LED टेललैंप, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स, शार्क-फिन एंटीना, 18-इंच व्हील्स, ब्लैक-ग्रे केबिन, ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, इल्यूमिनेटेड Tata लोगो वाला फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, रियर सनशेड, तीन एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डैम्पिंग सस्पेंशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, क्रूज़ कंट्रोल, सिटी और स्पोर्ट ड्राइव मोड्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, Amazon Alexa सपोर्ट, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ESC, ISOFIX माउंट्स और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Sierra EV (13)

वहीं Pure S वेरिएंट में Pure के सभी फीचर्स के अलावा कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, पैडल शिफ्टर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, SOS इमरजेंसी कॉल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पार्सल ट्रे, LED फॉग लैंप्स और रूफ रेल्स मिलते हैं।

वहीं Adventure वेरिएंट 63 kWh और 75 kWh दोनों बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें Pure S के सभी फीचर्स के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और गियर सिलेक्टर, मूड लाइटिंग, Boss Mode, थाई सपोर्ट एक्सटेंडर, फ्रंट सीट बैक पॉकेट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक्सप्रेस कूलिंग, वायरलेस फोन चार्जर, रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर, 540-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, साउंडबार, Dolby Atmos और Arcade ऐप सूट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tata Sierra EV (7)

Empowered वेरिएंट में Adventure के सभी फीचर्स के अलावा बेज-ग्रे-ब्लैक केबिन थीम, बेज सीट अपहोल्स्ट्री, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, सीट मेमोरी और वेलकम फंक्शन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर फॉग लैंप, वेलकम और गुडबाय लाइटिंग, पडल लैंप्स, ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, JBL Black ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos, Soundbar Mode और मल्टीपल JBL साउंड प्रोफाइल दिए गए हैं।

वहीं Empowered A टॉप RWD वेरिएंट Empowered A में ऊपर दिए गए सभी फीचर्स के साथ 75 kWh बैटरी, 19-इंच अलॉय व्हील्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, Level 2+ ADAS, Auto Park Assist, Summon Mode, 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ट्रांसपेरेंट बोनट व्यू, एडवांस पार्किंग असिस्टेंस और प्रीमियम JBL Black ऑडियो सिस्टम के साथ Dolby Atmos और Apple CarPlay मिलता है। इसमें सेगमेंट-फर्स्ट Soundbar Mode भी दिया गया है।

Tata Sierra EV (11)

Empowered A QWD Sierra EV का सबसे महंगा और सबसे पावरफुल वेरिएंट है। इसमें Empowered A के सभी फीचर्स के साथ 75 kWh बैटरी, QWD डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, 175 kW/340 Nm का रियर मोटर और 103 kW/164 Nm का फ्रंट मोटर मिलता है। यह कुल 4,922 Nm व्हील टॉर्क पैदा करता है और केवल 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके अलावा इसमें Boost Mode, Terrain Modes, मल्टी-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग, 50 प्रतिशत से अधिक रीस्टार्ट ग्रेडेबिलिटी और 60 प्रतिशत से अधिक रनिंग ग्रेडेबिलिटी जैसी ऑफ-रोड क्षमताएं भी मिलती हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है।

टाटा Sierra EV को Pristine White, Pure Grey, Coorg Cloud, Bengal Rouge, Andaman Adventure, Rishikesh Rapids और Nainital Nocturne में पेश किया गया है। इसके केबिन की थीम भी वेरिएंट के अनुसार बदलती है। शुरुआती वेरिएंट्स में ब्लैक-ग्रे इंटीरियर मिलता है, जबकि ऊंचे वेरिएंट्स में बेज, ग्रे और ब्लैक का प्रीमियम कॉम्बिनेशन दिया गया है।