Tata Sierra इलेक्ट्रिक में मिलेगा डुअल मोटर e-AWD सिस्टम, अगले साल होगी लॉच

Tata Sierra EV

Tata Sierra इलेक्ट्रिक को डुअल मोटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ e-AWD सिस्टम मिलेगा और इसके अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है

टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में नई सिएरा को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया है। 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ, यह SUV अब बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में उतर चुकी है, जहाँ इसका मुकाबला सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा। इसकी बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और ग्राहकों को डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से मिलनी शुरू होगी।

नई सिएरा टाटा की लाइनअप में कर्व के ऊपर रखी गई है और इसे स्मार्ट+, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, एडवेंचर+, Accomplished  और Accomplished+ के साथ 7 ट्रिम्स में पेश किया गया है। इसमें छह एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिलेंगे। पुरानी सिएरा अपनी लग्जरी और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती थी, इसलिए कई लोग नई सिएरा में भी ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प की उम्मीद कर रहे थे।

कंपनी ने पुष्टि की है कि भविष्य में AWD सिस्टम जरूर आएगा, क्योंकि आने वाली Sierra EV में ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलेगा। अनुमान है कि यह Harrier EV जैसी बैटरी पैक का उपयोग करेगी और एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज दे सकती है। इसमें बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।

Tata Sierra (10)

पेट्रोल-डीज़ल वर्ज़न की बात करें तो कंपनी ने यह साफ़ किया है कि भविष्य में इसका ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मॉडल भी आ सकता है। इस तरह माना जा रहा है कि इस पर काम चल रहा है। अभी के लिए इसमें दो पेट्रोल इंजन और एक डीज़ल इंजन का विकल्प मिलता है। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 106 पीएस की पावर और 145 एनएम टॉर्क देता है। वहीं 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (TGDi) 160 पीएस की पावर और 255 एनएम का टॉर्क देता है। कुल मिलाकर, अभी सिएरा में अच्छे और अलग-अलग तरह के इंजन विकल्प मिलते हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकें।

वहीं 1.5-लीटर डीज़ल इंजन 120 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स शामिल हैं। यह टाटा के मॉड्यूलर ARGOS प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है, जिसे भविष्य की बॉडी स्टाइल और कई पावरट्रेन विकल्पों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसके ज़्यादा कस्टमाइज़्ड वेरिएंट और सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन भी उपलब्ध होने की संभावना है।

New Tata Sierra

नई सिएरा का डिज़ाइन पुराने मॉडल से काफी प्रेरित है। इसमें बड़ा ग्लास एरिया, सीधी और दमदार बॉडी स्टाइल और बॉक्सी लुक के साथ आधुनिक डिज़ाइन एलिमेंट दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, डॉल्बी एटमॉस वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, पैनोरैमिक ग्लास रूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग, टेरेन रिस्पॉन्स मोड, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसी कई प्रीमियम सुविधाएँ मिलती हैं।