टाटा सिएरा के Accomplished वेरिएंट्स की कीमतों का हुआ खुलासा

New Tata Sierra (7)

भारतीय बाजार में टाटा सिएरा की कीमतें 11.49 लाख से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं

टाटा मोटर्स ने आखिरकार भारतीय बाजार में सिएरा के टॉप वेरिएंट्स Accomplished और Accomplished+ की कीमतों का खुलासा कर दिया है। सिएरा इन वेरिएंट्स में 1.5 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल, 1.5 लीटर हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है। Accomplished वेरिएंट की कीमत 17.99 लाख से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि Accomplished+ वेरिएंट की कीमत 20.99 लाख से 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Accomplished और Accomplished+ सिएरा लाइन-अप के टॉप वेरिएंट हैं, इसलिए इनमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इनमें नाइट सेबर Bi-LED हेडलैम्प्स, 30 से ज्यादा ऐप्स वाला आर्केड सूट, जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट, मेमोरी फंक्शन वाली 6-वे पावर ड्राइवर सीट, पीछे की ओर दो 65W USB चार्जिंग पोर्ट, AR आधारित हेड-अप डिस्प्ले और 75 फीचर्स वाला iRA कनेक्टेड कार सूट शामिल है।

इसके अलावा HorizonView ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें ड्राइवर डिजिटल डिस्प्ले, सेंट्रल टचस्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं। साउंड सिस्टम के तौर पर इसमें JBL का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है, जिसमें सबवूफर और साउंडबार के साथ Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है।

New Tata Sierra

Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट्स अंडमान एडवेंचर, बंगाल Rouge, मुन्नार मिस्ट, कूर्ग क्लाउड, प्रिस्टिन वाइट और प्योर ग्रे के साथ कुल छह रंगों में उपलब्ध हैं। ऑल-न्यू ARGOS प्लेटफॉर्म पर बनी सिएरा का बूट स्पेस 622 लीटर है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करने पर 1,257 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,730 मिमी है।

सुरक्षा के लिहाज से, टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 22 सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ 360-डिग्री HD सराउंड व्यू कैमरा, 4Sight ब्लाइंड स्पॉट फीचर, Mappls Auto के साथ इन-बिल्ट नेविगेशन और इंटेलिजेंट स्पीड असिस्ट भी मिलता है। सिएरा में तीन टेरेन मोड नॉर्मल, वेट और रफ भी दिए गए हैं।

New Tata Sierra (5)

इंजन विकल्पों की बात करें तो सिएरा दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन के साथ आती है। बेस और मिड वेरिएंट्स में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 104.5 बीएचपी की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है, और इसे 6-स्पीड मैनुअल और  -स्पीड DCA ऑटोमैटिक के साथ पेश किया गया है। टॉप वेरिएंट्स में 1.5 लीटर हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 158 बीएचपी की पावर और 255 Nm का टॉर्क देता है और यह केवल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है।

वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 116 बीएचपी की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल व 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। भारतीय बाजार में टाटा सिएरा की कीमतें 11.49 लाख से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति विक्टोरिस, किआ सेल्टोस और टोयोटा हाइराइडर जैसी SUVs से होगा।